लखनऊ में ट्रिपल मर्डर के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपी ऋषभ ने चलाईं तड़ातड़ गोलियां
Video Viral of Triple Murder in Lucknow: वीडियो में दिख रहा है कि ऋषभ शुक्ला ने एक के बाद एक, ...और पढ़ें
HighLights
फोन पर किसी से कहा, हमको डंडे से पीटा, गुम्मे से मारा इसके बाद मैंने गोली मारी
वायरल वीडियो में आरोपी ऋषभ चला रहा ताबड़तोड़ गोलियां
राजधानी के सआदतगंज में कार खड़ी करने के विवाद में तीन की हत्या
हत्या में मुख्य सहित छह आरोपित भेजे गए हैं जेल
जागरण संवाददाता, लखनऊ : राजधानी लखनऊ को दहला देने वाले ट्रिपल मर्डर के दो वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इसमें सआदतगंज के नौबस्ता में ब्राह्मणी टोला में 26 अक्टूबर की सुबह हुए तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपित ऋषभ शुक्ला के घर के सामने रहने वालों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की हकीकत सामने आ रही है। उसने एक के बाद एक तीन लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।
वीडियो में दिख रहा है कि ऋषभ शुक्ला ने एक के बाद एक, तीन लोगों को गोलियां मार कर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद किसी को फोन मिलाकर कह रहा है, "हमको डंडे से पीटा.. गुम्मे से मारा.. इसके बाद मैंने गोली मारी है। ऋषभ का पड़ोसियों से पार्किंग को लेकर विवाद था। इसमें उसने पड़ोसी शिवाजी तिवारी, उनके भाई शिवेंद्र तिवारी उर्फ शंभू और शिवाजी तिवारी के बेटे सुयश तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। उसके पास से मिली पिस्टल अवैध बताई जा रही है।
सआदतगंज में हुए तिहरे हत्याकांड के दो लाइव वीडियो सामने आए हैं। उन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं। एक वीडियो में ऋषभ शुक्ला बेखौफ होकर पिस्टल से गोलियां दाग रहा है। एक के बाद एक तीन लोगों की गोलियां मारकर हत्या कर देता है। एक मैगजीन खाली होने पर दूसरी मैगजीन पिस्टल में लगाता है। उसके बाद खुद निर्दाेष होने का दावा करते हुए आत्मरक्षा में गोली चलाने की बात करता है। उसके पीछे से किसी युवती की भी आवाज आती है। वह भी आत्मरक्षा की ही बात करती है। दूसरे वीडियो में एक दारोगा ऋषभ को पकड़े हुए दिखता है। उसमें युवती की ऋषभ के पक्ष में बात करने की आवाज सुनाई दे रही है। ऋषभ के भय से आसपास के लोग बचाने नहीं आ रहे हैं।
सआदतगंज के नौबस्ता स्थित ब्राह्मणी टोला में 26 अक्टूबर की सुबह चबूतरे की जमीन के पास कार खड़ी करने के विवाद में ऋषभ शुक्ला ने पड़ोसी शिवाजी तिवारी, उनके भाई शिवेंद्र तिवारी उर्फ शंभू और बेटे सुयश तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में ऋषभ शुक्ला, राजेश शुक्ला, गिरीश शुक्ला, दिनेश शुक्ला, मुन्ना बाबू, दिव्या, प्रिया और आदिति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लियाा था। राजेश शुक्ला और उसकी भतीजी दिव्या फरार है। दोनों के खिलाफ 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।
