विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुकीम काला गैंग का काल बने थे निरीक्षक सुनील कुमार, अब UP Police सुनाएगी उनकी शौर्यगाथा; फिल्म 'वर्दी' रिलीज

Published: Thu, 22 Oct 2026 07:59 AM (IST)

Vardi Film | UP Police | उत्तर प्रदेश पुलिस ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद निरीक्षक सुनील कुमार को समर्पित लघु फिल्म 'वर्दी' रिलीज की है।

Vardi Film | UP Police |

Vardi Film | UP Police |

HighLights

  1. पुलिस स्मृति दिवस पर 'वर्दी' फिल्म रिलीज हुई।

  2. शहीद निरीक्षक सुनील कुमार के शौर्य को दर्शाया गया।

  3. तिग्मांशु धूलिया निर्देशित, अमित साध ने अभिनय किया।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। Vardi Film | UP Police | पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए लघु फिल्म ‘वर्दी’ रिलीज की है।

प्रख्यात फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यूपी एसटीएफ के शहीद निरीक्षक सुनील कुमार के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को दर्शाया गया है। फिल्म को उत्तर प्रदेश पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया गया है।

डीजीपी राजीव कृष्ण के मार्गदर्शन में बनी फिल्म में शहीद के बलिदान के बाद उनके परिवार के जीवन में आए खालीपन और अपनों को खोने की पीड़ा को संवेदनशीलता से प्रस्तुत किया गया है।

(Amit Sadh) अमित साध ने निभाया मुख्य किरदार

फिल्म में अभिनेता अमित साध, अलका अमीन और नाजिश खान ने अभिनय किया है। इसकी स्क्रिप्ट और वायस ओवर आरक्षी कपिल दिनकर ने तैयार किया है, जबकि क्रिएटिव डायरेक्शन पुलिस अधीक्षक राहुल श्रीवास्तव ने किया है। फिल्म का निर्माण सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहयोग से हुआ है।

वर्ष 2025 के 20-21 जनवरी की मध्यरात्रि शामली में मुकीम काला गिरोह के बदमाशों के साथ मुठभेड़ में निरीक्षक सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

News Article Hero Image

घायल होने के बावजूद उन्होंने एसटीएफ टीम का नेतृत्व जारी रखा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक लाख रुपये के इनामी अरशद समेत चार बदमाश मारे गए थे।

2025 में सुनील कुमार हो गए थे शहीद

गंभीर रूप से घायल निरीक्षक सुनील कुमार ने 22 जनवरी, 2025 को दम तोड़ दिया था। उन्हें मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा