विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP सरकार का बड़ा फैसला, असहाय मह‍िलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आवासीय पट्टा का तोहफा

By Divyansh RastogiEdited By:
Published: Fri, 26 Feb 2021 06:45 PM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2021 07:10 AM (IST)

UP government Big decision अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मिशन शक्ति के तहत प्रदेश के सभी जिलों में महिलाओं और बालिकाओं ...और पढ़ें

UP government Big decision: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश के सभी जिलों में महिलाओं और बालिकाओं को कई सौगातें।
UP government Big decision: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश के सभी जिलों में महिलाओं और बालिकाओं को कई सौगातें।

लखनऊ [राज्‍य ब्‍यूरो]। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को 'मिशन शक्ति' के तहत प्रदेश के सभी जिलों में महिलाओं और बालिकाओं को कई सौगातें दी जाएंगी। सभी जिलों में पात्र गरीब और असहाय महिलाओं को आवासीय पट्टा दिए जिाएंगे। शासन ने जिलाधिकारियों को यह निर्देश देते हुए गरीब और असहाय महिलाओं को पट्टा दिये जाने की कार्यवाही पूरी करने का निर्देश दिया है। 

जिलाधिकारियों से कहा गया कि महिला हेल्प डेस्क पर इस वित्तीय वर्ष में स्वीकृत पट्टों के सापेक्ष आठ मार्च को महिला पट्टेदारों को अभिलेख बांटे जाएं। अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार ने गुरुवार को इस बारे में सभी जिलाधिकारियों को शासनादेश जारी कर दिया है। तहसील स्तर पर विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली पांच महिलाओं को भी इस मौके पर सम्मानित किया जाएगा। जिलों में महिलाओं के द्वारा और बालिकाओं के नाम से पौधारोपण कराया जाएगा। 

ग्राम सभा में हाईस्कूल/इंटरमीडिएट में सर्वोच्च अंक पाने वाली छात्रा के नाम पर एक तालाब का नामकरण किया जाएगा। तालाब पर छात्रा के नाम का बोर्ड एक वर्ष की अवधि के लिए लगाया जाएगा। इस तालाब का सुंदरीकरण मनरेगा के तहत कराया जाएगा। वरासत अभियान के दौरान दर्ज महिला खातेदारों व सह-खातेदारों को आठ मार्च को खतौनी का नि:शुल्क वितरण करने के लिए कहा गया है। तहसील स्तर पर महिला डेस्क के माध्यम से महिला खातेदारों व सह-खातेदारों के आवेदन करने पर उन्हें भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खतौनी की नकल निश्शुल्क दी जाएगी। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला राजस्व कर्मियों और महिला लेखपालों को भी इस मौके पर सम्मानित करने का निर्देश दिया है। 

जिलाधिकारियों से कहा गया कि महिला सशक्तीकरण के लिए अन्य विभागों से समन्वय करते हुए 26 फरवरी से आठ मार्च तक जिलों में गोष्ठियां व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएं। राजस्व विभाग की योजनाओं व कार्यक्रमों और महिला अधिकारों से संबंधित प्रविधानों का प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा गया है। ग्राम स्तर पर ऐसी गतिविधियां 26, 27 व 28 फरवरी, ब्लॉक स्तर पर एक, दो व तीन मार्च, तहसील में चार व पांच मार्च और जिला स्तर पर छह व सात मार्च को आयोजित की जाएंगी।