Move to Jagran APP

Weather in UP : तापमान में लगातार उछाल के बीच मौसम लेगा करवट, होली से पहले भिगोएगी फुहार

Weather in UP पांच और छह मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में बारिश की संभावना है। जिले में पिछले दो-तीन दिन से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Tue, 03 Mar 2020 08:39 AM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2020 08:39 AM (IST)
Weather in UP : तापमान में लगातार उछाल के बीच मौसम लेगा करवट, होली से पहले भिगोएगी फुहार
Weather in UP : तापमान में लगातार उछाल के बीच मौसम लेगा करवट, होली से पहले भिगोएगी फुहार

लखनऊ, जेएनएन। तापमान में लगातार उछाल के बीच मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। होली से ठीक पहले फाल्गुनी फुहार भिगो सकती है। पांच और छह मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में बारिश की संभावना है।

prime article banner

जिले में पिछले दो-तीन दिन से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। 29 फरवरी को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस, एक मार्च को 28.2 और सोमवार को यह 29.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते पांच और छह मार्च को प्रदेश में बारिश के आसार हैं।

पहाड़ों पर बर्फबारी से भी बदला था मौसम

जेएनएन, नई दिल्ली: हाल में पहाड़ों पर बर्फबारी हुई और इसके असर के चलते मैदानी इलाकों में भी बारिश हुई थी। मौसम विज्ञानी डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 28 फरवरी की सुबह उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दी थी। इसके कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश हुई।

 

तीन दिन से लगातार बढ़ रह तापमान

  • दो मार्च : 29.6 डिग्री सेल्सियस
  • एक मार्च : 28.2 डिग्री सेल्सियस
  •  29 फरवरी : 27.4 डिग्री सेल्सियस 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.