Move to Jagran APP

Uttar Pradesh Weather: लखनऊ सह‍ित कई ज‍िलों में धूल भरी आंधी के बाद पड़ी बौछारें, प्रदेशभर में बदला मौसम

Uttar Pradesh Weather दोपहर होते-होते बादल छा गए। थोड़ी देर के बाद धूल भरी आंधी चलने लगी। 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं से कहीं पेड़ों की शाखाएं टूटी तो कहीं होरडिंग गिरी। अचानक मौसम बदलने से राहगीरों को दिक्कत परेशानी हुई।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 12 Mar 2021 04:15 PM (IST)Updated: Fri, 12 Mar 2021 04:36 PM (IST)
Uttar Pradesh Weather: लखनऊ सह‍ित कई ज‍िलों में धूल भरी आंधी के बाद पड़ी बौछारें, प्रदेशभर में बदला मौसम
खेतों में गेहूं व चने की फसल को भी नुकसान पहुंचा।

लखनऊ, जेएनएन। जैसा कि पूर्वानुमान था शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा पर बने कम दबाव के क्षेत्र वाटर ऑफलाइन के उत्तर प्रदेश के दक्षिण हिस्से से होकर गुजरने के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। शनिवार से मौसम सामान्य होने की उम्मीद है। शुक्रवार को सुबह से राजधानी में मौसम बिल्कुल साफ था। तेज धूप थी, लेकिन 12 बजे के बादबादलों की आवाजाही शुरू हो गई। दोपहर होते-होते बादल छा गए। थोड़ी देर के बाद धूल भरी आंधी चलने लगी। 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं से कहीं पेड़ों की शाखाएं टूटी तो कहीं होरडिंग गिरी। अचानक मौसम बदलने से राहगीरों को दिक्कत परेशानी हुई। लोग आश्रय लेने के लिए जगह ढूंढने लगे जिसे जहां शेड मिला वह वहीं रुक गया। थोड़ी देर में बूंदाबांदी शुरू हो गई।

loksabha election banner

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने आज (शुक्रवार) कुछ जनपदों में हुए ओला वृष्टि का संज्ञान ल‍िया। इससे हुई जन हानि, पशु हानि , फसल नुकसान के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मुख्‍यमंत्री ने राहत आयुक्त उत्तर प्रदेश से मांगी है। तत्काल मुआवजा देने व घायलों का समुचित इलाज तत्काल कराया जाने केनिर्देश भी दि‍ए हैं।

मौसम में यह बदलाव राजधानी के अलावा कानपुर लखीमपुर खीरी कन्नौज सीतापुर हरदोई कन्नौज बागपत शामली मुजफ्फरनगर गाजियाबाद मेरठ रामपुर बरेली पीलीभीत बुलंदशहर बिजनौर अमेठी बाराबंकी में भी हुआ है। जानकारी के अनुसार इन इलाकों में धूल भरीतेज हवाओं के साथ मौसम का मिजाज अचानक बदल गया कहीं हल्की तो कहीं तेज बौछारें पड़ीं। खेतों में गेहूं व चने की फसल को भी नुकसान पहुंचा। कृषि विभाग के अनुसार जिन इलाकों में तेज हवाएं चली हैं वहां फसल पलट गई हैंं। जिलों से जानकारी मिलने पर ही नुकसान का पूरा अनुमान लगाया जा सकेगा। 

रायबरेली में सुहावना हुआ मौसम 

रायबरेली : कुछ देर पहले मौसम बदल गया। आसमान में घने बादल छाए हैं। हवा की गति ज्यादा है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है। मौसम में बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वही तेज हवा के साथ धूल उड़ने से परेशानी भी हो रही है।

हरदोई में बूंदाबांदी ने दी राहत

हरदाेई : जिले में शुक्रवार को मौसम ने फिर करवट ली। आसमान में घने बादल छाए रहे। शाम को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, हालांकि किसानों के चेहरों पर चिंता दिखाई दी।तापमान में लगातार वृद्धि हो रही थी, जिससे लोगों को फरवरी-मार्च में ही गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा था। गुरुवार की रात से माैसम में बदलाव के संकेत दिखाई देने लगे थे। शुक्रवार की सुबह तेज धूप निकली। उसके बाद आसमान पर बादल छाने लगे। दोपहर तक आसमान में घने बादल छाने लगे। दोपहर बाद तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबादी और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज हुई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा ने बताया कि बारिश की संभावना बन रही है। तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। शनिवार को भी आसमान पर बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है।

श्रावस्ती में मौसम का बदला मिजाज, बारिश के आसार 

श्रावस्ती : तराई में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे। पुरवइया बयार चलने के कारण उमस बरकरार रही। अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक आंधी और पानी के आसार जता रहे हैं। ओले गिरने की भी संभावना बता रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.