Move to Jagran APP

Uttar Pradesh Weather News: लखनऊ में 5.5 डिग्री पर पहुंचा पारा, पहाड़ों से आ रही सर्द हवा से ठिठुरा प्रदेश

Uttar Pradesh Weather News लखनऊ में शुक्रवार को दिन में धूप निकली। मगर सर्द हवा ने परेशान कर दिया। यहां अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4.7 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sat, 19 Dec 2020 08:13 AM (IST)Updated: Sat, 19 Dec 2020 09:23 AM (IST)
Uttar Pradesh Weather News: लखनऊ में 5.5 डिग्री पर पहुंचा पारा, पहाड़ों से आ रही सर्द हवा से ठिठुरा प्रदेश
देर रात निकले लोग ठिठुरते नजर आए।

लखनऊ, जेएनएन। पहाड़ों से आ रही हवा ने मैदानी इलाकों को ठिठुरा दिया है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर ने दस्तक दे दी है। लखनऊ में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। उधर, मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार लखनऊ में शनिवार को शीतलहर की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि राज्य में उत्तरी-पश्चिमी हवा चल रही है। पहाड़ों से आने वाली ये हवा कंपकंपी बढ़ाएगी। शुक्रवार को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में शीतलहर शुरू हो गई है।

loksabha election banner

धूप निकली, लेकिन सर्द हवा से ठिठुरते रहे लोग

शनिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सि‍यस रहने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सि‍यस के आसपास रहेगा। आठ बजे के करीब धूप नि‍कली। मगर, ठंडी हवाओं के बीच यह बेअसर रही। वहींशुक्रवार को दिन में धूप निकली। मगर, सर्द हवा ने परेशान कर दिया। शुक्ररवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4.7 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 3.2 डिग्री कम रहा। ऐसे में सुबह ही नहीं, शाम को भी गलन बरकरार रही। देर रात निकले लोग ठिठुरते नजर आए। इससे पहले गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 20.6 और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

गोरखपुर-बरेली में सामान्य से 11 डिग्री कम रहा तापमान

दिसंबर के अंतिम सप्ताह में सर्दी और बढऩे की संभावना है। हरदोई में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 4.5, कानपुर में 5.4, गोरखपुर में 11.2, बरेली में 11.1, वाराणसी में 6.5, बहराइच में 10, खीरी में चार तथा नजीबाबाद में अधिकतम तापमान सामान्य से 8.8 डिग्री नीचे रहा। ऐसे ही कई जनपदों के न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई। इस दौरान लखनऊ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 272 रहा। इससे पहले गुरुवार को लखनऊ का एक्यूआइ 198 दर्ज किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.