17 September Ka Mausam: पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश के आसार, देखें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में अगले 6-7 दिनों तक हल्की से मध्यम और छिटपुट बारिश का अनुमान है।
-1789547342957_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
अगले 6-7 दिनों तक यूपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश।
पूर्वी और पश्चिमी यूपी में अलग-अलग समय पर वर्षा की संभावना।
मानसून वापसी की परिस्थितियां अनुकूल, किसानों को मिलेगी राहत।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आज जारी ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में अगले 6 से 7 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम और छिटपुट बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
पूर्वी यूपी में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 16 सितंबर से 21 सितंबर तक वाराणसी, सोनभद्र, आजमगढ़ और बलिया समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में केवल कुछ ही स्थानों पर छिटपुट बारिश या हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि 22 सितंबर को मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने का अनुमान है।
पश्चिमी यूपी में ऐसा होगा मौसम का हाल
वहीं दूसरी ओर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 16 से 18 सितंबर के दौरान छिटपुट स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। इसके बाद 19 सितंबर से लेकर 22 सितंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने का अनुमान है।
किसानों को मिलेगी राहत
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं, जिसका असर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पर देखने को मिल सकता है। प्रदेश में किसानों और आम नागरिकों के लिए फिलहाल किसी बड़े मौसमी जोखिम या भारी जलभराव की कोई आशंका नहीं जताई गई है।
