यूपी के माध्यमिक स्कूलों का कैलेंडर जारी, नए सत्र में 235 दिन होगी पढ़ाई; 115 दिन रहेगी छुट्टी
उत्तर प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र 2021-22 में 235 दिन पढ़ाई होगी और 115 दिन छुट्टियां रहेंगी। नए साल में छुट्टियों व पढ़ाई का कैलेंडर माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय की ओर से बुधवार को जारी कर दिया गया।
लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र 2021-22 में 235 दिन पढ़ाई होगी और 115 दिन छुट्टियां रहेंगी। नए साल में छुट्टियों और पढ़ाई का कैलेंडर माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय की ओर से बुधवार को जारी कर दिया गया। फिलहाल मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल में प्रस्तावित यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 15 दिनों में निपटेंगी।
वर्तमान शैक्षिक सत्र 2020-21 के दौरान स्कूलों में 231 दिन कक्षाएं संचालित की गईं। ऐसे में नए सत्र में चार दिन की बढ़ोतरी कर 235 दिन कक्षाएं लगेंगी। वर्ष 2021 में 28 मार्च को होलिका दहन, 25 अप्रैल को महावीर जयंती, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 22 अगस्त को रक्षाबंधन, 19 सितंबर को अनंत चतुर्दशी की छुट्टी के दिन रविवार है। वहीं स्कूलों में ग्रीष्मावकाश 21 मई से लेकर 30 जून तक होगा। फिलहाल सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वह इस कैलेंडर के अनुसार शिक्षण कार्य कराएं।
नए साल में ये छुट्टियां
- 14 जनवरी : मकर सक्रांति
- 20 जनवरी : गुरु गोविंद सिंह जयंती
- 26 जनवरी : गणतंत्र दिवस
- 16 फरवरी : बसंत पंचमी
- 26 फरवरी : मो. हजरत अली का जन्म दिन
- 27 फरवरी : संत रविदास जयंती
- 11 मार्च : महाशिवरात्रि
- 28 मार्च : होलिका दहन
- 29 मार्च : होली
- 2 अप्रैल : गुड फ्राइडे
- 5 अप्रैल : ईस्टर मनडे
- 14 अप्रैल : डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती
- 21 अप्रैल : राम नवमी
- 25 अप्रैल : महावीर जयंती
- 14 मई : ईद-उल-फितर
- 21 मई से 30 जून तक ग्रीष्मावकाश
- 21 जुलाई : बकरीद
- 15 अगस्त : स्वाधीनता दिवस
- 19 अगस्त : मोहर्रम
- 22 अगस्त : रक्षाबंधन
- 30 अगस्त : जन्माष्टमी
- 19 सितंबर : अनंत चतुर्दशी
- 28 सितंबर : चेहल्लुम
- 2 अक्तूबर : महात्मा गांधी जयंती
- 14 अक्तूबर : महानवमी
- 15 अक्तूबर : दशहरा
- 19 अक्तूबर : बारावफात
- 3 नवंबर : नरक चतुर्दशी
- 4 नवंबर : दीपावली
- 5 नवंबर : गोवर्धन पूजा
- 6 नवंबर : भैया दूज एवं चित्रगुप्त जयंती
- 19 नवंबर : गुरुनानक जयंती
- 24 नवंबर : गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस
- 25 दिसंबर : क्रिसमस डे