विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सौर ऊर्जा में यूपी का धमाका: महाराष्ट्र को पछाड़कर देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा, लखनऊ बना नंबर-1 शहर

Published: Thu, 03 Sep 2026 02:12 PM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश ने रूफ टाप सोलर इंस्टॉलेशन में महाराष्ट्र को पीछे छोड़ते हुए देश में दूसरा स्थान हासिल किया है, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश रूफ टाप सोलर में देश में दूसरे स्थान पर।

  2. लखनऊ शहर रूफ टाप सोलर इंस्टॉलेशन में शीर्ष पर।

  3. पीएम घर सूर्य योजना से राज्य में तेजी से विस्तार।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। एक समय उत्तर प्रदेश में लोग अपने घरों की छत पर रूफ टाप सोलर लगवाने से बचते थे, लेकिन अब माहौल बदला है और लोग उसे तेजी से लगवा रहे हैं।

स्थिति यह हो गई है कि कभी टाप टेन में रहने वाला उत्तर प्रदेश पहले टाप फाइव में आया और फिर टाप थ्री में। अब टाप टू में आ गया है। महाराष्ट्र को उत्तर प्रदेश ने पीछे कर दिया है। पीएम घर सूर्य योजना के तहत गुजरात मात्र 32 हजार के अंतर से आगे है।

उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण के सचिव पंकज सिंह कहते हैं कि आगामी महीनों में हम नंबर एक पर भारत में होंगे। वर्तमान में भारत के सौ शहरों में लखनऊ नंबर एक पर बना हुआ है। अंशू दीक्षित की रिपोर्ट-

  • 11,557 लोग पीएम घर सूर्य योजना के तहत इस वर्ष रूफ टाप सोलर लगवा चुके हैं।
  • 1,38,438 लोग लखनऊ में अब तक अपने घरों में आरटीएस लगवा चुके हैं।
  • 8,24,536 है गुजरात में आरटीएस लगवाने वालों की संख्या।
  • 8,654 किसान प्रदेश में 90 प्रतिशत सब्सिडी का ले चुके हैं लाभ।
  • 2,665.82 मेगावाट प्रतिदिन बिजली का उत्पादन।
  • 5,209.15 करोड़ सब्सिडी केंद्र व राज्य सरकार से जारी की गई।
  • 90% तक सब्सिडी किसानों को मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत दी जा रही है
  • 3.8% से गुजरात से पीछे है उत्तर प्रदेश
  • 96% आरटीएस लग चुके हैं पीएम कुसुम सी वन योजना के तहत

उत्तर प्रदेश में 31 अगस्त 2026 तक पीएम घर सूर्य योजना के अंतर्गत आरटीएस की स्थिति-

  • आवेदन आए- 12,15,261
  • आरटीएस घरों में लगाकर चालू किए गए- 7,92,959
  • आरटीएस घरों में लग तो गए, चालू होने की प्रक्रिया में- 8,00,674

भारत में टॉप टेन आरटीएस

  • गुजरात : 8,24,536
  • उत्तर प्रदेश : 7,92,959
  • महाराष्ट्र : 7,66,275
  • आंध्र प्रदेश : 3,53,192
  • केरल : 3,34, 066
  • राजस्थान : 3,08,283
  • ओडिसा :1,93, 252
  • असम : 1,79,542
  • मध्य प्रदेश :1, 73,155
  • हरियाणा : 1, 32,384

(नोट = 36 राज्यों में 45,89,371 आरटीएस लग चुके हैं।)

भारत के दस प्रमुख शहरों में आरटीएस की स्थिति

  • लखनऊ : 1, 38,438
  • नागपुर : 1,10,671
  • सूरत : 99,559
  • अहमदाबाद : 93,726
  • राजकोट : 90,443
  • वडोदरा : 67,707
  • जयपुर : 65, 071
  • इरनाकुलम : 56,518
  • पुणे : 55,515
  • वाराणासी : 53,894

(नोट- अनुसूचित जनजाति, वनटांगिया एवं मुसहर समुदाय के लिए शत प्रतिशत तथा अन्य श्रेणी के किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर निजी आनग्रिड पम्पों को सोलराइजेशन।)