Lucknow Weather Update: उमस और गर्मी से बेहाल रहे लोग, तीन-चार दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
Lucknow Weather Update कभी बदली तो कभी धूप। वायुमंडल में नमी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम में किसी विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है।
लखनऊ, जेएनएन। Lucknow Weather Update: कभी बदली तो कभी धूप। मौसम ऐसा ही बना हुआ है कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हो रही है। वायुमंडल में नमी बनी हुई है। ऐसे में धूप निकलने पर उमस बहुत बढ़ जाती है, जिससे लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल मौसम में किसी विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है। अगले तीन-चार दिन मौसम के ऐसा ही रहेगा।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य के मुकाबले 2.8 डिग्री अधिक 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने से गर्मी भी महसूस की जा रही है। वहीं वायुमंडल में नमी होने के कारण जबरदस्त उमस है। फिलहाल उमस से राहत की उम्मीद नहीं है।