Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश जल निगम करने जा रहा 740 इंजीनियर और 100 क्लर्कों की भर्ती, शासन को भेजा प्रस्ताव

Uttar Pradesh Jal Nigam Recruitment उत्तर प्रदेश जल निगम ने 740 अभियंताओं और लिपिक संवर्ग के 100 पदों पर भर्ती के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। अभियंताओं की भर्तियां उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग करेगा जबकि लिपिकों की भर्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से होगी।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Fri, 02 Apr 2021 07:00 AM (IST)Updated: Fri, 02 Apr 2021 04:51 PM (IST)
उत्तर प्रदेश जल निगम करने जा रहा 740 इंजीनियर और 100 क्लर्कों की भर्ती, शासन को भेजा प्रस्ताव
यूपी जल निगम 740 इंजीनियर और 100 क्लर्कों की भर्ती करने जा रहा है।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश जल निगम बंद किए जाने की अटकलों को दरकिनार करते हुए निगम ने 740 अभियंताओं और लिपिक संवर्ग के 100 पदों पर भर्ती के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। यानि कुल 840 पदों पर भर्तियां जल निगम करने जा रहा है। अभियंताओं की भर्तियां उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) करेगा, जबकि लिपिकों की भर्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) के माध्यम से होगी।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश में जल निगम के कुल 13,317 पदों में से 4300 पद खाली चल रहे हैं। इसमें ज्यादातर अभियंताओं, लिपिकीय वर्ग व वित्त विभाग के पद हैं। सबसे ज्यादा कमी जूनियर इंजीनियरों की है। उनके कुल 2517 पदों में 1544 पद खाली पड़े हैं। महज 953 अवर अभियंता ही कार्यरत हैं। सहायक अभियंताओं के 797 पदों में 209 खाली हैं। इसी तरह अधिशासी अभियंता के 194 में 88 व अधीक्षण अभियंताओं के 151 में 116 पद रिक्त हैं। अगले पांच वर्षों में 2045 पद और रिक्त हो जाएंगे। इससे तकनीकी स्टाफ की और कमी हो जाएगी।

भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेजा : जल निगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार के अनुसार तकनीकी स्टाफ की कमी पूरी करने के लिए वर्ष 2021-22 के लिए सहायक अभियंता (सिविल) के 80 व सहायक अभियंता (विद्युत/यांत्रिक) के 18, अवर अभियंता (सिविल) के 518 व अवर अभियंता (विद्युत/यांत्रिक) के 124 पदों को मिलाकर कुल 740 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसी तरह कनिष्ठ सहायक संवर्ग में मुख्यालय के रिक्त 65 पदों तथा क्षेत्रीय संवर्ग के रिक्त 35 यानी कुल 100 पदों पर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से भर्ती का प्रस्ताव भी भेजा गया है। 

विभिन्न विभागों पर है निगम का 1846 करोड़ रुपये बकाया : प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि जल निगम का विभिन्न विभागों पर 1846 करोड़ रुपये सेंटेज का बकाया है। पिछले दिनों 229.01 करोड़ रुपये मिले थे। इसमें से 214.62 करोड़ रुपये से कर्मचारियों के बकाए वेतन व पेंशन का भुगतान किया गया। इससे दिसंबर माह तक का बकाया वेतन व पेंशन का भुगतान हो गया है। शेष तीन माह का भुगतान भी शीघ्र कर दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.