यूपी कांग्रेस कमेटी का विस्तार, पीएल पुनिया को चुनाव अभियान की कमान; विभिन्न समितियां भी गठित
UP Assembly Election उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस पार्टी तेजी से जुट गई है। पार्टी ने विजयदशमी के मौके पर प्रदेश इकाई की विभिन्न समितियों का गठन किया है। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जारी आदेश में चुनाव प्रचार समिति की अध्यक्षता पीएल पुनिया करेंगे।
लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस पार्टी तेजी से जुट गई है। पार्टी ने विजयदशमी के मौके पर प्रदेश इकाई की विभिन्न समितियों का गठन किया है। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जारी आदेश में चुनाव प्रचार समिति की अध्यक्षता पीएल पुनिया करेंगे। प्रदीप जैन आदित्य को संयोजक बनाया गया है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने चुनाव रणनीति व योजना समिति, चुनाव समन्वय समिति और चुनाव प्रचार समिति का भी गठन किया है।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस में तीन उपाध्यक्ष, 13 महासचिव और 31 नए सचिव बने हैं। कई युवा चेहरों और अनुभवी नेताओं को समिति में जगह दी गई है। चार नए जिलाध्यक्ष घोषित किए गए हैं, जबकि छह शहर अध्यक्ष बदल दिए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव संबंधित विभिन्न कमेटियां भी घोषित की हैं। चुनाव अभियान कमेटी के चेयरमैन पीएल पुनिया बने हैं। चुनावी रणनीति व प्लानिंग कमेटी के चेयरमैन राजेश मिश्रा बने हैं। चुनाव समन्वय समिति के चेयरमैन निर्मल खत्री और अखिलेश प्रताप सिंह संयोजक बने हैं। चार्जशीट कमेटी के अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम और नदीम जावेद संयोजक बने हैं। मेनिफेस्टो कमेटी की जिम्मेदारी सलमान खुर्शीद और संयोजक सुप्रिया श्रीनेत बनी हैं, इसका विस्तार किया गया है।
20 सदस्यों की चुनाव प्रचार समिति : अध्यक्ष व संयोजक के अलावा इस कमेटी में मोहसिना किदवई, प्रकाश जायसवाल, प्रमोद तिवारी, राज बब्बर, आरपीएन सिंह, हरेंद्र मलिक, विवेक बंसल, रणजीत सिंह जूदियो, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, गजराज सिंह, अजय राय, इमरान मसूद, अजय कपूर, बाल किशन चौहान, इमरान प्रतापगढ़ी, नरेश सैनी, विभाकर शास्त्री और दीपक सिंह सदस्य के रूप में चुना गया है।
स्क्रीनिंग कमेटी में प्रियंका वाड्रा सदस्य : कांग्रेस ने भवर जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में यूपी विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। दीपेंद्र हुड्डा, प्रियंका वाड्रा, वर्षा गायकवाड़ और अजय सिंह लल्लू समिति के सदस्य हैं।
ये जिला अध्यक्ष
- हमीरपुर : हिमांशु सैनी
- भदोही : राजन दुबे
- जालौन : दीपांशु समाडिया
गौतमबुद्धनगर : दिनेश शर्मा
ये शहर अध्यक्ष
- अयोध्या : वेद कुमार सिंह कमल
- बुलंदशहर : प्रशांत वाल्मीकि
- बिजनौर : मीनू गोयल
- प्रयागराज : प्रदीप मिश्र अंशुमान
- रामपुर : नोमन खान
- नोएडा : रामकुमार तनवार
प्रदेश कांग्रेस कमेटी
- उपाध्यक्ष : उपेंद्र सिंह, मसूद खान, जयवंत सिंह।
- महासचिव : मोनिंदर सूद वाल्मीकि, सुबोध श्रीवास्तव, अरशद अली गुड्डू, जयकरन वर्मा, मुकुंद तिवारी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सरिता पटेल, अखिलेश शुक्ल, सचिन चौधरी, शरद मिश्रा, धर्मेंद्र निषाद, अभिषेक पटेल व दिनेश कुमार सिंह।
- सचिव : कामेश रतन, प्रतिभा अटल पाल, प्रवीन चौधरी, लव कश्यप, सुधीर पाराशर, रिसाल अहमद, धीरेंद्र प्रसाद, मुकेश यादव, अखिलेश शर्मा, परवेज अहमद, सचिन त्रिवेदी, कुलदीप चौधरी, बृजेश सिंह, राशिद खान, रंजीत सलूजा, शरद उपाध्याय नंदा, दिलीप निषाद, मनोज गौतम, कैलाश चौहान, बृजेंद्र मिश्र, सत्यवीर सिंह, करमचंद बिंद, अशोक विश्वकर्मा, अमर सिंह, जिनेंद्र पांडेय मिंटू, विवेक श्रीवास्तव, अनुज मिश्र, रामविशाल प्रजापति, इरफान सैफी, राजेश राकेश, श्रवण कुमार साहू।