Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल में फेरबदल की तैयारी, बुधवार को बड़ा जमावड़ा

लोकसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस सेवादल को मजबूती प्रदान करने के लिए संगठन में व्यापक फेरबदल होगा। निष्क्रिय पदाधिकारियों को किनारे किया जाएगा।

By Nawal MishraEdited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 08:02 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 08:02 PM (IST)
उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल में फेरबदल की तैयारी, बुधवार को बड़ा जमावड़ा
उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल में फेरबदल की तैयारी, बुधवार को बड़ा जमावड़ा

लखनऊ (जेएनएन)। लोकसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस सेवादल को मजबूती प्रदान करने के लिए संगठन में व्यापक फेरबदल होगा। जिला व शहर इकाइयों के साथ ही निष्क्रिय प्रदेश पदाधिकारियों को भी किनारे किया जाएगा। नौ अगस्त को क्रांति दिवस पर भाजपा का जवाब देने का राष्ट्र निर्माण मेरा स्वाभिमान अभियान के अंतर्गत प्रदेश भर में कार्यक्रम होंगे।

loksabha election banner

प्रदेश सेवादल के मुख्य संगठन डा.प्रमोद पांडेय ने बताया कि बुधवार को प्रात: दस बजे से कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश भर से पदाधिकारियों व प्रमुख कार्यकर्ता जुटेंगे। राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी देसाई को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। प्रदेश प्रभारी अमरजीत सिंह, रामनारायण यादव, प्रतापनारायण मिश्र और सुनील श्रीवास्तव भी उपस्थित रहेंगे।

एक दर्जन जिला-शहर इकाइयां चिह्नित

सेवादल को सशक्त व सक्रिय बनाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अधिक प्रयासरत है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तर्ज पर राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा से संबंधित कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गयी है। वर्षभर चलने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए संगठन से निष्क्रिय लोगों की छंटनी होगी। सूत्रों का कहना है कि एक दर्जन से अधिक जिला व शहर इकाईयों में बदलाव किया जाना प्रस्तावित है। इसके अलावा मंडल व जोन स्तर पर भी संगठन की सक्रियता बढ़ाने की तैयारी है।

मेरा देश, मेरा गौरव अभियान

भाजपा के राष्ट्रवाद का जवाब देने के लिए कांग्रेस ने सेवादल को आगे किया है। मेरा देश, मेरा गौरव अभियान में प्रभात फेरियों का आयोजन करने के अलावा प्रदेश जिले में कम से कम तीन कालेजों में संपर्क संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्थानीय प्रबुद्ध व विशिष्ट जनों से संपर्क साध कर कांग्रेस की रीति नीति को समझाया जाएगा और भाजपा व आरएसएस की सच्चाई को उजागर किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। बुधवार की बैठक में उक्त कार्यक्रमों के सफल आयोजन की रणनीति भी तय होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.