Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल लोहिया अस्पताल मार्केट इकाई गठित

लखनऊ जेएनएन। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल लोहिया अस्पताल मार्केट की नई कार्यकारिणी का शुक्र

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 01:33 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 01:33 AM (IST)
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल लोहिया अस्पताल मार्केट इकाई गठित
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल लोहिया अस्पताल मार्केट इकाई गठित

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल लोहिया अस्पताल मार्केट की नई कार्यकारिणी का शुक्रवार को चुनाव हुआ। इस दौरान लोहिया अस्पताल एल्डिको शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में संगठन के ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पाडेय मौजूद रहे। इस मौके पर उमाकात गुप्ता को अध्यक्ष, शालिनी रस्तोगी, मनोज कुशवाहा को उपाध्यक्ष, मानस रस्तोगी को वरिष्ठ महामंत्री, वीरेंद्र सिंह (विक्की) को महामंत्री, सचिन साहू को कोषाध्यक्ष, राकेश शर्मा, अजय दीक्षित, राजेश सिंह, जितेंद्र शर्मा, दीपक मिश्रा को संगठन मंत्री, मार्गदर्शक मंडल में रविंद्र सचान, कार्यकारिणी सदस्य के पद पर दुर्गेश पाडेय चुने गए। डॉ. रजनीकांत गुप्ता को संगठन मंत्री बनाया गया। संयोजक के रूप में डॉ. आशुतोष सिंह ,नगर उपाध्यक्ष डॉ. साकेत चतुर्वेदी मौजूद रहे।

loksabha election banner

इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। साथ ही व्यापारी हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पाडेय ने बताया कि नवंबर के प्रथम सप्ताह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.