विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिव्यांग शिक्षक और बोरिंग टेक्नीशियन एग्जाम की मास्टर आंसर Key जारी, आयोग ने वेबसाइट पर की अपलोड

Published: Sat, 12 Sep 2026 05:34 PM (IST)

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय के शिक्षक संवर्ग और सहायक बोरिंग तकनीशियन की मुख्य परीक्षा की मास्टर उत्तर कुंजी जारी कर दी है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. यूपीएसएसएससी ने दो मुख्य परीक्षाओं की उत्तर कुंजी जारी की।

  2. दिव्यांगजन शिक्षक संवर्ग और सहायक बोरिंग तकनीशियन शामिल हैं।

  3. आपत्तियों की समीक्षा के बाद मास्टर उत्तर कुंजी अपलोड की गई।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय के शिक्षक संवर्ग और सहायक बोरिंग तकनीशियन की मुख्य परीक्षा की मास्टर सेट की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उत्तर कुंजी देख सकते हैं।

दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय के शिक्षक संवर्ग के पदों के लिए मुख्य परीक्षा 12 जुलाई को हुई थी। आयोग ने इसकी प्रोविजनल उत्तर कुंजी 13 जुलाई को वेबसाइट पर जारी की थी।

12 जुलाई को हुई थी मेन परीक्षा

अभ्यर्थियों से मिली आपत्तियों की समीक्षा के बाद अब परीक्षा की मास्टर सेट की विवरणात्मक उत्तर कुंजी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इसी तरह लघु सिंचाई विभाग के नियंत्रणाधीन सहायक बोरिंग तकनीशियन के पदों के लिए मुख्य परीक्षा भी 12 जुलाई को हुई थी।

यह भी पढ़ें- 100-200 नहीं; 4500 साल पुरानी हैं मांडी में मिलीं 3000 स्वर्ण मुद्राएं, गंगा घाटी सभ्यता के मिले ऐतिहासिक प्रमाण

इसकी प्रोविजनल उत्तर कुंजी 14 जुलाई को जारी हुई थी, प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद इस परीक्षा की भी मास्टर सेट की विवरणात्मक उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है।