विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी में बनेंगी दुबई जैसी आलीशान इमारतें, यूपीसिडको के नवनियुक्त अध्यक्ष ने किया बड़ा एलान

Published: Tue, 10 Sep 2024 07:31 PM (IST)

यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ( यूपीसिडको ) के नए अध्यक्ष वाईपी सिंह ने कार्यभार संभालते ही ...और पढ़ें

यूपी में बनेंगी दुबई जैसी आलीशान इमारतें। फोटो - फ्रीपिक।
यूपी में बनेंगी दुबई जैसी आलीशान इमारतें। फोटो - फ्रीपिक।

HighLights

  1. यूपीसिडको के नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा- सुधारी जाएगी निर्माण कार्य की गुणवत्ता
  2. यूपीसिडको के नए अध्यक्ष वाईपी सिंह ने कार्यभार संभालते ही बड़ा एलान

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाज कल्याण विभाग की कार्यदायी संस्था यूपी स्टेट कांस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लि. (यूपीसिडको) के नवनियुक्त अध्यक्ष वाइपी सिंह ने मंगलवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। यूपीसिडको मुख्यालय में वाइपी सिंह ने कहा कि विभाग को जो भी प्रोजेक्ट मिले हैं, उनके निर्माण कार्य की गुणवत्ता को सुधारा जाएगा।

जो कमी मिलेगी उसे दूर करने के लिए अध्ययन किया जाएगा। अध्यक्ष ने कहा कि अपने कार्यक्षेत्र के अनुभव का लाभ यूपीसिडको को दिलाया जाएगा। यूपीसिडको को इस तरह सक्षम बनाया जाएगा कि वह भी दुबई जैसी बड़ी-बड़ी आलीशान इमारतें बना सकें।

विभाग में कई परिवर्तन करने की जरूरत: वाइपी सिंह

वाइपी सिंह ने कहा कि यूपीसिडको को फिर से आर्थिक रूप से और मजबूत बनाने के लिए मिशन मोड पर 30, 60 और 90 दिनों का ब्यौरा बनाया जाएगा। इस ब्यौरे को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन के लिए उनको प्रस्तुत भी किया जाएगा।

यूपीसिडको का भविष्य शानदार हो, इसके लिए विभाग में कई परिवर्तन करने की जरूरत है। यूपीसिडको कम लागत पर और समय से प्रोजेक्ट पूरा करने वाला संगठन बनेगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 में यूपीसिडको का सालाना टर्नओवर करीब 800 करोड़ रुपये था और उसे 11 करोड़ रुपये का लाभ प्राप्त हुआ था।

वर्ष 2022-23 में भी 800 करोड़ रुपये के टर्नओवर में लगभग 25 करोड़ रुपये का लाभ मिला था। वर्ष 2023-24 में इसका टर्नओवर 360 करोड़ रुपये बढ़कर 1160 करोड़ रुपये हो गया था। इस अवधि की बैलेंस शीट तैयार हो रही है। इसके बाद ही पिछले वित्तीय वर्ष के लाभ का पता लगेगा।

ये भी पढ़ें - 

'कांग्रेस सत्ता में आई तो आरक्षण कर देगी समाप्त', Rahul Gandhi के अमेरिका में दिए बयान पर बरसीं मायावती