विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPPSC ने चिकित्सा विभाग में फिर निकाली भर्ती, 3012 नर्स पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू; देखें पूरी डिटेल

By Umesh TiwariEdited By:
Published: Fri, 16 Jul 2021 10:08 PM (IST)Updated: Sat, 17 Jul 2021 12:17 AM (IST)

UPPSC Staff Nurse/Sister Grade-2 (Male/Female) Exam 2021 यूपीपीएससी ने चिकित्सा विभाग में स्टाफ नर्स/सिस्टर ग्रेड-2 (पुरुष/महिला) परीक्षा 2021 के तहत ...और पढ़ें

यूपीपीएससी ने चिकित्सा विभाग में स्टाफ नर्स/सिस्टर ग्रेड-2 (पुरुष/महिला) परीक्षा 2021 के तहत 3012 पदों की भर्ती निकाली गई है।
यूपीपीएससी ने चिकित्सा विभाग में स्टाफ नर्स/सिस्टर ग्रेड-2 (पुरुष/महिला) परीक्षा 2021 के तहत 3012 पदों की भर्ती निकाली गई है।

प्रयागराज, जेएनएन। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से पहले उत्तर प्रदेश की चिकित्सकीय व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद जोर-शोर से चल रही है। इसके मद्देनजर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) चिकित्सा विभाग में लगातार भर्तियां करा रहा है। अभी तक चिकित्सकों के सैकड़ों पद की भर्ती निकाली जा चुकी है। शुक्रवार को स्टाफ नर्स/सिस्टर ग्रेड-2 (पुरुष/महिला) परीक्षा 2021 के तहत 3012 पदों की भर्ती निकाली गई है। इसमें पुरुषों की 341 व महिला नर्सों की 2671 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। आनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 12 अगस्त है, जबकि आवेदन 16 अगस्त तक स्वीकार किए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से प्रतियोगी छात्र लंबे समय से स्टाफ नर्स की भर्ती निकालने की मांग कर रहे थे। इसके मद्देनजर आयोग ने प्रतियोगियों को बड़ी सौगात देते हुए तीन हजार से अधिक पदों की भर्ती निकाली। इसके लिए अभ्यर्थियों की आयुसीमा बीती एक जुलाई को 21 वर्ष अवश्य पूरी होनी चाहिए, जबकि अधिकतम 40 वर्ष है। आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कापी व आवेदन में किए गए समस्त दावों के समर्थन में प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां जमा करनी होंगी।

  • इन पदों पर होनी है भर्ती
  • स्टाफ नर्स (पुरुष) (चिकित्सा एवं शिक्षा प्रशिक्षण विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग)
  • स्टाफ नर्स (महिला) (चिकित्सा एवं शिक्षा प्रशिक्षण विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग)
  • सिस्टर ग्रेड-2 (पुरुष व महिला) (केजीएमयू)

85 अंकों की होगी लिखित परीक्षा : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अभ्यर्थियों का चयन सौ अंकों के आधार पर करेगा। इसमें 85 अंकों की लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा में सामान्य ज्ञान के 30 वस्तुनिष्ठ प्रकारक, सामान्य हिंदी के 20 प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकारक व मुख्य विषय नर्सिंग के 120 प्रश्न आएंगे। अभ्यर्थियों को पेपर दो घंटे में हल करना होगा, जबकि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग उत्तर प्रदेश में संविदा के आधार पर कार्यरत व्यक्ति को 15 अंक अतिरिक्त प्रदान किए जाएंगे। संविदा के आधार पर सेवा में एक वर्ष पूरा करने वाले अभ्यर्थी को तीन अंक मिलेगे। इसी प्रकार पांच साल तक प्रतिवर्ष तीन-तीन अंक जुड़ता चला जाएगा। जो जितने साल संविदा पर काम किए होगा उसे उतने वर्ष का तीन अंक जुड़कर मिलेगा।

तीन अक्टूबर को होगी परीक्षा : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा कैलेंडर में स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) परीक्षा-2021 प्रारंभिक परीक्षा तीन अक्टूबर को प्रस्तावित है। इसके पहले आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

यूपीपीएससी स्टाफ नर्स वेतनमान : रु. 9300-34800, ग्रेड पे रु. 4600/- (संशोधित वेतनमान स्तर -7 वेतन मैट्रिक्स रु. 44900 - 142400/-)।

स्टाफ नर्स पदों के लिए पात्रता मानदंड

  • शैक्षिक योग्यता : स्टाफ नर्स (पुरुष) (चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा विभाग, चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण विभाग) - स्टाफ नर्स (पुरुष) के पद पर सीधी भर्ती के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होनें- (i) विज्ञान के साथ हाई स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण की हो और इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की हो. (ii) जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी में डिप्लोमा या नर्सिंग में बीएससी डिग्री नर्स और मिडवाइव्स काउंसिल या यूपी के साथ रजिस्ट्रेशन।
  • आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 21 वर्ष.
  • अधिकतम आयु : 40 वर्ष
  • यूपीपीएससी नियमों के अनुसार आयु में छूट दिए जाने का प्रावधान।