Move to Jagran APP

यूपीपीएससी पीसीएस 2021 प्री परीक्षा में इन प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को उलझाया, व्यावहारिकता से जोड़े गए परंपरागत विषय

UP PCS 2021 Prelims Exam उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने परंपरागत विषयों के प्रश्नों का जवाब व्यावहारिकता से जोड़कर पूछा जिसका जवाब देना अभ्यर्थियों के लिए कठिन था। पेपर में संवैधानिक विषयों के साथ कोविड-19 से जुड़े प्रश्न आए।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 06:39 PM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 07:48 PM (IST)
यूपीपीएससी पीसीएस 2021 प्री परीक्षा में इन प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को उलझाया, व्यावहारिकता से जोड़े गए परंपरागत विषय
यूपीपीएससी की पीसीएस, एसीएफ-आरएफओ 2021 की प्रारंभिक परीक्षा का पेपर परंपरा से हटकर बनाया गया।

प्रयागराज [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की पीसीएस, एसीएफ-आरएफओ 2021 की प्रारंभिक परीक्षा का पेपर परंपरा से हटकर बनाया गया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने परंपरागत विषयों के प्रश्नों का जवाब व्यावहारिकता से जोड़कर पूछा, जिसका जवाब देना अभ्यर्थियों के लिए कठिन था। पेपर में संवैधानिक विषयों के साथ कोविड-19 से जुड़े प्रश्न आए। इसमें कुछ का जवाब अभ्यर्थियों ने आसानी से दे दिया, जबकि कई प्रश्नों में काफी देर तक फंसे रहे।

loksabha election banner

अभ्यर्थी विवेक बताते हैं कि पेपर अपेक्षा से अधिक कठिन था। प्रश्न परंपरा से हटकर पूछे गए। इसमें उत्तर प्रदेश के राज्य लोक सेवा आयोग के कार्यों का विस्तार किसके द्वारा किया जा सकता है? राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्य को कैसे हटाया जा सकता है? संविधान सभा में बहस के दौरान किसने कहा था-'क्या आप मुझे एक भी देश दिखा सकते हैं जहां पृथक मताधिकार हो? अंग्रेज जा चुके हैं किंतु शरारत छोड़ गए हैं।' जैसे प्रश्न शामिल हैं।

अभ्यर्थी सौम्या गुप्ता बताती हैं कि दोनों पालियों के पेपर स्तरीय रहे। इतिहास के साथ समसामयिक गतिविधियों पर आधारित प्रश्न पूछे गए। बताया कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के समय किस संस्थान ने नाइट्रोजन जनरेट को आक्सीजन जनरेट में बदलने का काम किया था? उत्तर प्रदेश स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन स्थल यात्रा योजना 2021 को उत्तर प्रदेश सरकार ने धार्मिक यात्रा के लिए किस व्यक्तियों के लिए आरंभ किया है? जैसे प्रश्न अप्रत्याशित लगे।

अभ्यर्थी रोहित कुमार कहते हैं कि सुगम्य भारत अभियान किससे सम्बंधित है? सिविल सेवा में सुधार हेतु 'पीसी होता समिति' का गठन किस वर्ष किया गया था? हम की भावना, संस्कृतिक विविधता, क्षेत्र, आत्मनिर्भरता में से क्या ग्रामीण समुदाय का तत्व नहीं है? टापा कपड़ा किससे बनता है? सरस आजीविका मेला 2021 का आयोजन किस शहर में किया गया था? जैसे प्रश्नों का जवाब देना कठिन था।

यह प्रश्न भी रहे खास

  • किस माह 'इंडियन क्लाइमेट चेंज नॉलेज पोर्टल 2020' का शुभारंभ किया गया?
  • आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में शहीद राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती किस जिले में मनाई गई है?
  • कौन सी संस्था थोक मूल्य सूचकांक जारी करती है?
  • उत्तर प्रदेश के बजट में किस योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को टैबलेट देने की घोषणा की गई है?
  • कौन सा अनुच्छेद आकस्मिक निधि से सम्बंधित है?
  • विश्व कौशल दिवस 2021 का विषय क्या है?
  • किस आयोग की सिफारिश पर अंतर्राच्यीय परिषद की स्थापना की गई थी?
  • प्रधानमंत्री वाणी योजना का संबंध किससे है?
  • द क्लॉज इज टीकीज किस दिवस से संबंधित है?
  • उत्तर प्रदेश जनसंख्या नियंत्रण स्थितिकरण और कल्याण विधेयक 2021 का क्या लक्ष्य है?
  • उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना-2021 की पात्रता का मानक क्या है?
  • किस महिला को संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रथम महिला ट्रेजरी सेक्रेटरी के रूप में नियुक्त किया गया है?

यह भी पढ़ें : यूपीपीएससी पीसीएस 2021 प्री परीक्षा आधे से अधिक प्रतियोगी छात्रों ने छोड़ी, 46 प्रतिशत रही उपस्थिति


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.