विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्लोबल ट्रेड का नया हब बना उत्तर प्रदेश: UPITS 2026 में दिखेंगी निवेश नीतियां, 4.50 लाख लोग बनेंगे गवाह

Published: Wed, 03 Jun 2026 04:07 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश बनेगा ग्लोबल ट्रेड का नया केंद्र

उत्तर प्रदेश बनेगा ग्लोबल ट्रेड का नया केंद्र

HighLights

  1. यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य।

  2. 85 देशों के 550 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय खरीदार होंगे शामिल।

  3. 3200 करोड़ के MoU और ₹13500 करोड़ के व्यापारिक लीड की उम्मीद।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजनरी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को 'ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था' बनाने की मुहिम अब धरातल पर तेजी से आकार ले रही है। इसी कड़ी में राज्य के उद्योग, एमएसएमई, स्टार्टअप और निर्यात को सीधे वैश्विक मंच प्रदान करने के लिए 'यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो' (UPITS) 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। पिछले तीन संस्करणों की शानदार सफलता के बाद, यह मेगा शो अब यूपी के स्वदेशी उत्पादों, आधुनिक तकनीक और नवाचारों (Innovations) को दुनिया भर के बड़े खरीदारों से जोड़ने का सबसे बड़ा और भरोसेमंद माध्यम बन चुका है।

85 देशों के खरीदार और लाखों दर्शकों का जमावड़ा

यूपीआईटीएस 2026 इस बार पहले से कहीं अधिक विशाल और प्रभावी होने जा रहा है। इस व्यापार मेले में 2400 से अधिक प्रदर्शकों (Exhibitors) के भाग लेने की उम्मीद है, जो अपने सर्वश्रेष्ठ उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। यही नहीं, वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की धमक बढ़ाने के लिए करीब 85 देशों के 550 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदार (International Buyers) भी यहाँ पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही, व्यापारिक नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 1.50 लाख से अधिक घरेलू बी-टू-बी (B2B) खरीदार और लगभग 4.50 लाख आम नागरिक इस भव्य आयोजन के साक्षी बनेंगे।

3200 करोड़ के ऐतिहासिक समझौतों की तैयारी

यह ट्रेड शो केवल प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इससे बड़े पैमाने पर आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। इस मेगा इवेंट के दौरान 4000 से अधिक समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर होने की संभावना जताई गई है, जिनका अनुमानित मूल्य ₹3200 करोड़ से अधिक रहने का अनुमान है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, इस शो के जरिए ₹13,500 करोड़ से अधिक के संभावित व्यापारिक लीड (Business Leads) और पूछताछ मिलने की उम्मीद है, जिससे प्रदेश के ओडीओपी (ODOP) उद्यमियों और छोटे निर्यातकों के भाग्य के द्वार खुलेंगे।

1.10 लाख वर्गमीटर में दिखेगा योगी सरकार की नीतियों का दम

ग्रेटर नोएडा के करीब 1.10 लाख वर्गमीटर के विशाल प्रदर्शनी क्षेत्र में आयोजित होने वाला यह शो योगी सरकार की सफल औद्योगिक, निवेश और निर्यात प्रोत्साहन नीतियों का सजीव दस्तावेज बनेगा। यह मेगा आयोजन न केवल उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के लिए पहली पसंद के रूप में स्थापित करेगा, बल्कि यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आर्थिक महाशक्ति बनने के संकल्प को पूरा करने में सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित होने जा रहा है।