विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोहरे में एक्सप्रेसवे पर हादसों की रोकथाम के लिए यूपीडा की तैयारी, बैठक में यातायात प्रबंधन और तकनीकी सुधारों पर हुई चर्चा

Published: Thu, 15 Oct 2026 10:48 PM (GMT+05:30)

यूपीडा ने सर्दियों में कोहरे के कारण एक्सप्रेसवे पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तैयारियां शुरू कर ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. सर्दियों में कोहरे से दुर्घटना रोकने को यूपीडा तैयार।

  2. यातायात प्रबंधन और तकनीकी सुधारों पर हुई गहन चर्चा।

  3. सड़क सुरक्षा उपायों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सर्दियों में कोहरे और कम दृश्यता के कारण एक्सप्रेसवे पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बुधवार को यूपीडा मुख्यालय में आनलाइन बैठक हुई। इसमें एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाओं को कम करने और सड़क सुरक्षा के उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर चर्चा की गई।

पिकअप भवन स्थित यूपीडा मुख्यालय में मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यातायात एवं सड़क सुरक्षा के अपर पुलिस महानिदेशक ए सतीश गणेश विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में आगामी शीतकालीन मौसम की चुनौतियों को देखते हुए सुरक्षित यातायात संचालन, दुर्घटनाओं की रोकथाम और यात्रियों को सुरक्षित सफर उपलब्ध कराने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।

एडीजी ए. सतीश गणेश ने सड़क सुरक्षा के तकनीकी पहलुओं, यातायात प्रबंधन में सुधार और आमजन को जागरूक करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सड़क सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की बात कही, ताकि प्रतिकूल मौसम में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और दुर्घटनाओं की आशंका कम की जा सके।

बैठक में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी हरि प्रताप शाही समेत यूपीडा के वरिष्ठ अधिकारी और सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन से जुड़े कर्मचारी शामिल हुए। प्रतिभागियों ने एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव भी साझा किए। यूपीडा ने सड़क सुरक्षा उपायों के प्रभावी क्रियान्वयन, संबंधित अधिकारियों के बीच समन्वय और जनजागरूकता के माध्यम से एक्सप्रेसवे पर सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार में बेटियों को मिल रहा संबल, मिशन शक्ति से 1.18 लाख बालिकाएं वित्तीय साक्षरता से जुड़ीं