Move to Jagran APP

लखनऊ में प्रियंका गांधी के साथ राहुल व ज्योतिरादित्य का नौ घंटा रोड शो

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव का पद संभालने के बाद से सक्रिय प्रियंका गांधी वाड्रा का अगला पड़ाव लखनऊ है। लोकसभा चुनाव में पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका 11 को लखनऊ आ रही हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 01:26 PM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 09:08 AM (IST)
लखनऊ में प्रियंका गांधी के साथ राहुल व ज्योतिरादित्य का नौ घंटा रोड शो
लखनऊ में प्रियंका गांधी के साथ राहुल व ज्योतिरादित्य का नौ घंटा रोड शो

लखनऊ, जेएनएन। अमेरिका से लौटने के बाद कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव का पद संभालने के बाद से सक्रिय प्रियंका गांधी वाड्रा का अब अगला पड़ाव लखनऊ है। लोकसभा चुनाव में पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी 11 फरवरी को लखनऊ आ रही हैं। इस दौरान उनके साथ पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रहेंगे।

loksabha election banner

पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका 11 फरवरी को लखनऊ से पार्टी के चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगी। चार दिन के लखनऊ प्रवास के दौरान वह पार्टी दफ्तर में नहीं बल्कि लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट में रुकेंगी। वह रोज वीवीआईपी गेस्ट हाउस से कांग्रेस मुख्यालय जाएंगी और पार्टी के नए और पुराने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। उनके आगमन से पहले ही लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर को सजाया जा रहा है। कांग्रेस महासचिव का पूरा प्लान प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के पास है।

प्रियंका गांधी वाड्रा 11 फरवरी की सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरेंगी। एयरपोर्ट से ही उनका रोड शो शुरू हो जाएगा। उनका रोड शो करीब नौ घंटा का होगा। उनका रोड शो एयरपोर्ट से लेकर लखनऊ के मुख्य मार्गों से कांग्रेस के पार्टी दफ्तर तक होगा। इस दौरान तीन दर्जन जगहों पर उनका स्वागत होगा। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा लगभग हर चौक-चौराहे पर बने महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करते हुए आगे बढ़ेंगी। कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय के सामने वह राजीव गांधी की प्रतिमा पर आखिरी में माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद कांग्रेस दफ्तर में प्रवेश करेंगी।

ज्योतिरादित्य सिंधिया 13 फरवरी को वापस लौटेंगे, जबकि सबसे आखिर में प्रियंका गांधी 14 फरवरी को अपने चार दिनों के दौरे के बाद दिल्ली लौटेंगी। प्रियंका गांधी के चार दिनों के इस दौरे को कुछ इस तरीके से प्लान किया जा रहा है ताकि वह ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस और उसके अनुषांगिक संगठनों से मिल सकें।

प्रियंका गांधी काफी उम्रदराज हो चुके पुराने कांग्रेसी से भी मुलाकात करेंगी। वह कुछ वरिष्ठ नेताओं से मिलने उनके घर भी जा सकती हैं। लखनऊ का पार्टी दफ्तर भी सज-धज कर तैयार है। पार्टी दफ्तर में नया मीटिंग हॉल बना है जिसका उद्घाटन प्रियंका गांधी करेंगी।

प्रियंका के साथ रोड शो में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी होंगे। पहले दिन रोड शो के साथ ही प्रियंका व ज्योतिरादित्य के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद देर शाम को राहुल गांधी नई दिल्ली वापस हो जाएंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.