Move to Jagran APP

President Election 2022: NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को ताकत देगा यूपी, नामांकन में शामिल होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

President Election 2022 राजग ने ओडिशा की आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है जबकि विपक्ष ने पूर्व वित्त मंत्री और पुराने भाजपा नेता यशवंत सिन्हा पर दांव चला है। उनके बीच मुकाबले की तस्वीर को उत्तर प्रदेश लगभग स्पष्ट कर देता है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Thu, 23 Jun 2022 06:15 AM (IST)Updated: Thu, 23 Jun 2022 05:03 PM (IST)
President Election 2022: NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को ताकत देगा यूपी, नामांकन में शामिल होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
President Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव में यूपी की होगी बड़ी भूमिका, प्रदेश के विधायकों के वोट का सर्वाधिक मूल्य।

President Election 2022: लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशी के रूप में जनजाति वर्ग से आने वालीं झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के नाम की घोषणा की है। उनके नामांकन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। इतना ही नहीं, इस चुनाव में उत्तर प्रदेश की बड़ी भूमिका होगी। यहां के विधायकों के मत का सर्वाधिक मूल्य है। इस तरह विपक्षी एकजुटता के बावजूद यूपी से राजग प्रत्याशी को 1,19,084 मत मूल्य की बढ़त मिलना लगभग तय है।

loksabha election banner

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने ओडिशा की आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि विपक्ष ने पूर्व वित्त मंत्री और पुराने भाजपा नेता यशवंत सिन्हा पर दांव चला है। उनके बीच मुकाबले की तस्वीर को उत्तर प्रदेश लगभग स्पष्ट कर देता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राष्ट्रपति के चुनाव में सबसे बड़े राज्य की सबसे बड़ी भूमिका होगी। राजग उम्मीदवार को यहीं से सबसे अधिक वोट मिलेंगे। देशभर के मतदाता जनप्रतिनिधियों के कुल मत मूल्य 10,86,431 का 14.86 प्रतिशत हिस्सा यूपी के पास है।

राष्ट्रपति चुनाव में सभी राज्यों के लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों के वोट का मूल्य बराबर है, जो कि 700 है। वहीं, विधायकों के वोट का मूल्य आबादी की गणना के अनुसार तय होता है। यूपी के प्रत्येक विधायक के वोट का मूल्य 208 है। यहां 80 लोकसभा सदस्य, 31 राज्यसभा सदस्य और 403 विधायक हैं। इस तरह लोकसभा सदस्यों के मतों का कुल मूल्य 56,000 होता है।

लोकसभा सदस्यों में सर्वाधिक 62 सांसद भाजपा के हैं। बसपा के पास दस, सपा के पास तीन और कांग्रेस के पास सिर्फ एक सांसद हैं। इसी प्रकार राज्यसभा की 31 सीटों का कुल मूल्य 21,700 होता है, जिसमें 25 सीटों के साथ भाजपा सबसे आगे है। सपा के पास पांच और बसपा के पास एक सांसद है। इसी तरह विधायकों के वोटों की संख्या भी सबसे अधिक भाजपा के पास है।

403 विधायकों के वोट का मूल्य 83,824 होता है। इसमें से भाजपा गठबंधन के 273 वोट का मूल्य 56,784 है। 125 विधायकों वाले सपा गठबंधन के मतों का मूल्य 26,000 है। कांग्रेस और जनसत्ता के दो-दो विधायक हैं और बसपा का एक विधायक है। इस आधार पर मतों का गणित देखें तो द्रौपदी मुर्मू को यूपी से 1,19,084 मत मूल्य की बढ़त तकरीबन सुनिश्चित है, जबकि सपा और कांग्रेस के 32,716 मत मूल्य बेशक विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को मिल जाएं।

बसपा आज खोल सकती है पत्ते : राष्ट्रपति चुनाव में बसपा किस तरफ जाएगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। संभावना यही है कि बसपा प्रमुख मायावती जनजाति वर्ग की महिला प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू को ही समर्थन देंगी। मगर, राजनीतिक कारणों से अभी उन्होंने इसकी घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि गुरुवार को आजमगढ़ और रामपुर संसदीय सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान होने के बाद मायावती अपना रुख स्पष्ट कर सकती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.