Move to Jagran APP

UP Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद यूपी में बर्फीली हवाओं ने ग‍िराया पारा, कई शहरों में घने कोहरे के आसार

UP Weather Update Today यूपी के कानपुर लखनऊ वाराणसी प्रयागराज आगरा गोरखपुर और अयोध्‍या में पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद तापमान में ग‍िरावाट दर्ज की गई है। वहीं इन शहरों में आज सुबह से बादल के साथ धूप की लुकाछ‍िपी जारी है।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraPublished: Wed, 01 Feb 2023 09:38 AM (IST)Updated: Wed, 01 Feb 2023 09:38 AM (IST)
UP Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद यूपी में बर्फीली हवाओं ने ग‍िराया पारा, कई शहरों में घने कोहरे के आसार
UP Weather Update Today: यूपी के बरेली में सुबह छाया कोहरा

लखनऊ, जासं। UP Weather Update Today पहाड़ों पर बर्फबारी होने के चलते यूपी में सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। द‍िन में न‍िकलने वाली धूप में जहां लोगों को छांव का सहारा लेना पड़ रहा है वहीं ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में भी ग‍िरावट दर्ज की गई है। कानपुर लखनऊ सह‍ित आसपास के कई ज‍िलों में सुबह से ही बादलों की आवाजाही जारी है। ऐसे में बार‍िश की भी आशंका जताई जा रही है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ इलाकों में बुधवार को घना कोहरा हो सकता है लेकिन उसके बाद सप्ताह भर मौसम शुष्क रहेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम दानिश के अनुसार सप्ताह भर अच्छी धूप खिलेगी लेकिन साथ ही बर्फीली हवाओं का असर भी रहेगा। शुक्रवार तक रात के तापमान में लगभग तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिन का तापमान इसी तरह बरकरार रहेगा।

मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान वाराणसी में 26.2 डिग्री सेल्सियस और गोरखपुर में 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो अयोध्या में सबसे कम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को लखनऊ और आसपास के इलाकों में हल्के से मध्यम घना कोहरा हो सकता है। हालांकि दिन के समय हवा चलेगी और मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

आज से चलेगी सर्द तेज हवा, धूप भी निकलेगी चमकदार

कानुपर में मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बुधवार से दिन में तेज धूप निकलेगी लेकिन सर्द हवा के चलने से रात का तापमान नीचे ही रहेगा। सोमवार की देर शाम दशमलव एक मिमी ही वर्षा हुई थी। इससे न्यूनतम तापमान बढ़ा लेकिन उच्चतम तापमान घटा है इसका असर सर्दी के रूप में दिख रहा है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा एस एन सुनील पांडेय के अनुसार फरवरी महीने के पहले सप्ताह में आसमान साफ रहेगा।

बारिश की कोई संभावना नहीं है लेकिन सुबह शाम के समय शीतलहर घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। ऐसे बदल रहा है मौसम उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ लद्दाख के ऊपर बना हुआ है। यह धीरे-धीरे पूर्व की ओर बढ़ जाएगा। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 2 फरवरी के आसपास पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचेगा लेकिन यह पश्चिमी विक्षोभ के मुकाबले कमजोर रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान, कानपुर मण्डल सहित पूरे उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.