विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather: 40 जिलों में तेज हवा संग बिजली गिरने का अलर्ट, मध्य और पूर्वी यूपी के 15 जनपदों में आज व कल भारी बारिश

Published: Tue, 09 Sep 2025 07:58 AM (IST)

उत्तर प्रदेश में जुलाई-अगस्त में बाढ़ के बाद सितंबर की शुरुआत उमस से हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों ...और पढ़ें

UP Weather News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
UP Weather News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. 15 जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट
  2. 40 जिलों में वज्रपात की चेतावनी जारी
  3. 11 सितंबर से बदलेगा मौसम का रुख

जागरण संवाददाता, लखनऊ। जुलाई और अगस्त में मानसूनी बारिश से कई शहरों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई, लेकिन सितंबर की शुरुआत तेज धूप और उमस से हुई है। पिछले दो-तीन दिनों से राज्य के कई हिस्सों में माैसम का उतार-चढ़ाव जारी है।

सोमवार को पश्चिमी और तराई जिलों के साथ लखनऊ में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बरसात हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को मध्यम और पूर्वी यूपी के 15 से अधिक जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का ये है पूर्वानुमान

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिन बाराबंकी, लखीमपुर, हरदोई, सीतापुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर समेत 22 जिलों में गरज-चमक के साथ की संभावना है। इसके अलावा दक्षिणी जिलों सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी में भी हल्की बारिश हो सकती है।

राज्य के 40 जिलों में तेज हवा के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी

11 सितंबर से मानसूनी ट्रफ रेखा दोबारा उत्तर की ओर खिसकेगी, जिसका तराई जिलों में अधिक असर दिख सकता है। राज्य के लगभग 40 जिलों में तेज हवा के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल अगले चार-पांच दिन अत्यधिक बरसात के आसार कम हैं।