Move to Jagran APP

UP Weather Update: प्रदेश में दस्तक दे सकता है मानसून, कुछ स्थानों में भारी बारिश की संभावना

UP Weather Update 72 घंटों में मानसूनी बारिश राजधानीवासियों को भिगो सकती है।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Thu, 18 Jun 2020 12:30 AM (IST)Updated: Thu, 18 Jun 2020 08:41 AM (IST)
UP Weather Update: प्रदेश में दस्तक दे सकता है मानसून, कुछ स्थानों में भारी बारिश की संभावना
UP Weather Update: प्रदेश में दस्तक दे सकता है मानसून, कुछ स्थानों में भारी बारिश की संभावना

लखनऊ, जेएनएन। UP Weather Update: प्रदेश में दस्तक देने के बाद मॉनसून अब राजधानी की ओर रुख कर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 72 घंटों में मानसूनी बारिश राजधानीवासियों को भिगो सकती है।

prime article banner

मौसम विभाग के अनुसार, बीती 15 तारीख को प्रदेश में मानसून ने दस्तक दी थी। मंगलवार को फतेहपुर और बहराइच में मानसूनी बारिश हुई और अब इसके लखनऊ पहुंचने का इंतजार है।

दक्षिण पश्चिम मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश से दाखिल होता है। बीते दो दिन से पूर्वी उत्तर प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। गुरुवार को कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ जोरदार बारिश की संभावना है। वहीं, प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बौछारें पड़ सकती हैं। राजधानी में गुरुवार को बादलों की आवाजाही रहेगी। बूंदाबांदी भी हो सकती है।

बादलों ने सूरज की तपिश को रोक लिया है। नतीजा यह है कि तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से कुछ कम 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वातावरण में नमी 91 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.