Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: यूपी के कई जिलों में उमस कर रही बेहाल, मौसम विभाग का अनुमान; 48 घंटे बाद मानसून देगा राहत

    Updated: Mon, 15 Sep 2025 07:42 AM (IST)

    लखनऊ में मानसून का प्रभाव पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिक है जबकि पश्चिमी यूपी में उमस से लोग परेशान हैं। आने वाले दिनों में धूप और भी अधिक कष्टकारी हो सकती है। रविवार को कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है लेकिन सोमवार को दिनभर धूप खिली रहेगी।

    Hero Image
    तेज धूप से बचाव करते राहगीर। जागरण

    डिजिटल डेस्क लखनऊ। UP Weather News: यूपी में मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश में हावी है। पश्चिमी यूपी में उमस बेहाल कर रही है। आने वाले दिनों में धूप और परेशान कर सकती है। कुछ जिलों में रविवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह इस वर्ष सितंबर में सर्वाधिक था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अधिकतम तापमान में वृद्धि होने और बीच-बीच में बादलों के घिरने की वजह से उमस अधिक रही, जिससे सभी बेहाल रहे। मौसम विभाग ने दो दिन बाद हल्की वर्षा के आसार जताए हैं। वहीं, सोमवार को दिनभर धूप निकलेगी और आसमान साफ रहेगा।

    मौसम का ये है अनुमान

    मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी भरी हवाओं के चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश में अच्छी वर्षा होने की संभावना है। आगरा में दो दिन बाद हल्की वर्षा होने के आसार बन रहे हैं।

    आगरा में मौसम का ये रहा है हाल

    सितंबर के पहले सप्ताह में अच्छी वर्षा हुई थी। दूसरे सप्ताह में बादल उमड़े जरूर, लेकिन बरसे नहीं। इससे यहां अधिकतम तापमान में बीते चार दिनों से वृद्धि देखने को मिल रही है। रविवार को सुबह से धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ तापमान भी बढ़ता चला गया। दिन में बादल छाने पर वर्षा की आस बंधी, लेकिन कुछ ही देर में धूप निकल आई। इसके बाद कभी धूप निकली तो कभी बादल छाए। अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

    सामान्य से अधिकतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। 

    41.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है तापमान

    सितंबर में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार दो सितंबर, 1979 को सितंबर माह मं सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया था।

    सितंबर में तापमान की स्थिति (डिग्री सेल्सियस में) तिथि, अधिकतम तापमान 1 सितंबर, 31.0 2 सितंबर, 30.1 3 सितंबर, 33.0 4 सितंबर, 32.8 5 सितंबर, 30.2 6 सितंबर, 34.1 7 सितंबर, 34.8 8 सितंबर, 35.1 9 सितंबर, 35.4 10 सितंबर, 34.1 11 सितंबर, 33.1 12 सितंबर, 34.7 13 सितंबर, 35.2 14 सितंबर, 37.1