UP Weather Update: उफ्फ गर्मी... यूपी में झांसी रहा सबसे गर्म जिला, देखिए कैसा रहेगा आज का मौसम
UP Weather Update उत्तर प्रदेश में गर्मी दिख रही है। झांसी प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा जहां अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राजधानी लखनऊ में भी गर्मी का असर महसूस किया गया जहां दिन का तापमान 35.1 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather Update: गर्मी ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मंगलवार को झांसी प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
राजधानी लखनऊ में भी गर्मी का असर महसूस किया गया, जहां दिन का तापमान 35.1 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है। बुधवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे दिन में गर्मी और अधिक महसूस होगी।
तेज धूप का फाइल फोटो।
अब और सताएगी गर्मी
प्रदेश के अधिकांश जिलों में मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह में तापमान में और वृद्धि हो सकती है, जिससे गर्मी और ज्यादा सताएगी।
रात में रही उमस, सुबह धूप खिलते ही गर्मी का अहसास
पीलीभीत। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होते ही तराई के मौसम में गर्माहट बढ़ने लगी है। रात में उमस रही और सुबह धूप खिलने पर लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। मौसम विभाग की ओर से अगले कई दिन तक तापमान में बढ़ोत्तरी होने का पूर्वानुमान दिया गया है।
पछुआ हवा से गिरा था तापमान
पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज पछुआ हवा चलने की वजह से तापमान में गिरावट आ गई थी। इससे पहले न्यूनतम तापमान 19 डिग्री पार कर गया था लेकिन बाद में घटकर यह 15 डिग्री के आसपास आ गया था। इसके बाद जैसे जैसे पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने लगा तो तापमान में फिर से बढ़ोत्तरी होने लगी। सोमवार की रात उमस रही। मंगलवार को सुबह धूप खिलने के बाद लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। हवा मंद रहने के कारण दिन चढ़ने के साथ ही धूप में तेजी आने लगी।
ये भी पढ़ेंः Weather Update: तेज धूप के साथ दिन में सूरज की तपिश करेगी परेशान, देखिए उत्तराखंड के मौसम का हाल
अब पश्चिमी विक्षाेभ का असर खत्म
राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉक्टर शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि तराई के जिले में सोमवार की रात न्यूनतम तापमान बढ़कर 16.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इससे पहले यह 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। डा. ढाका के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म हो जाने के कारण तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। अगले कई दिनों तक इसी तरह से तापमान में वृद्धि का क्रम जारी रहने का पूर्वानुमान है।
ये भी पढ़ेंः Weather News: दिल्ली में प्रचंड गर्मी की एंट्री, यूपी-राजस्थान में भी बढ़ेगा तापमान; मानसून में होगी देरी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।