यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Weather Update: यूपी के इन जिलों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी, लोगों को सतर्क रहने की सलाह
UP Weather Update उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के साथ मौसम विभाग ने लखनऊ समेत 67 जिलों में गरज-चमक ...और पढ़ें

HighLights
- लखनऊ समेत 67 जिलों में बारिश का अलर्ट
- बहराइच, लखीमपुर में रेड अलर्ट जारी
- बिजली गिरने की आशंका, सतर्क रहने की सलाह
जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश में मानसून सक्रिय होने जा रहा है, लेकिन बहराइच, लखीमपुर सहित छह जिलों में अत्यधिक बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 10 जिलों में आरेंज अलर्ट। लखनऊ सहित 67 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों में भी प्रभावी हो गया है। ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश के आसार बने रहेंगे।
प्रदेश में श्रावस्ती, सीतापुर सहित 10 जिलों में भी भारी वर्षा का अनुमान
बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद व आसपास के इलाकों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, श्रावस्ती, सीतापुर, शामली, बागपत, मेरठ, अमरोहा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है।
लखनऊ सहित 67 जिलों में गरज-चमक संग बिजली गिरने की आशंका
सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, हरदोई, बाराबंकी, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, संभल, बदायूं व इससे सटे इलाकों में भी अधिक वर्षा होने के आसार जताए जा रहे हैं। वहीं, रविवार को लखनऊ सहित कई जिलों में दिन में रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन उमस का असर बना रहा।
इन जिलों में हो सकता है वज्रपात
डा. सिंह ने बताया कि कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है।
