Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UP Weather News: यूपी में गोरखपुर-बस्‍ती सहित कई जिलों में छाया कोहरा, सुबह ठंड; दोपहर में हो रही उमस

    Updated: Thu, 03 Oct 2024 08:03 AM (IST)

    यूपी के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। गोरखपुर बस्ती सहित कई जिलों में कोहरा छाया हुआ है। सुबह के समय ठंड का एहसास हो रहा है लेकिन दोपहर में उमस बढ़ रही है। हालांकि बीते दिनों हुई बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज के लिए कैसा अनुमान लगाया है जानिए इस रिपोर्ट में।

    Hero Image
    उत्‍तर प्रदेश का मौसम बदल गया है। जागरण

     डिजिटल डेस्‍क, लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में बीते दिनों बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि प्रशासन का काम थोड़ा बढ़ गया है क्‍योंकि नदियों में उफान आ गया है। इससे तराई क्षेत्रों में बाढ़ की स्‍थ‍िति बनी हुई है। ऐसे में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। वहीं बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जानिए मौसम विभाग ने आपके शहर के आज क्‍या अनुमान लगाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा का मौसम

    आगरा शहर में तापमान में वृद्धि के साथ उमस भी बढ़ गई है। बुधवार को उमस अधिक रहने से दिनभर शहरवासी परेशान रहे। शाम को हवा चलने पर मौसम में सुधार देखने को मिला। मौसम विभाग ने गुरुवार व शुक्रवार को आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। शहर में बुधवार को सुबह से धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर भी तीखे होते गए। इससे उमस बढ़ गई।

    सुबह 8:30 बजे अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य तापमान से न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार पांच व छह अक्टूबर को आंशिक बादल रहेंगे। सात अक्टूबर को आसमान साफ रहेगा और आठ को एक बार फिर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

    इसे भी पढ़ें-भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच न देख पाने वाले दर्शकों का यूपीसीए दफ्तर पर हंगामा

    बरेली का मौसम

    बरेली में गुरुवार को बादल छाए रहने का अनुमान है। बदायूं का तापमान बदायूं और आसपास के जिलों में गुरुवार को आसमान साफ रहेगा। मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं तेज गरज के साथ वर्षा की संभावना है।

    गोरखपुर का मौसम

    गोरखपुर में गुरुवार को छिटपुट बादल छाए रहेंगे। देवरिया और बस्ती में भी बादल जमे रहने का पूर्वानुमान है।

    कानपुर का मौसम

    कानपुर में हल्के बादल रहेंगे लेकिन वर्षा की संभावना नहीं है। औरैया में हल्के बादल छाए रहने के आसार है। लेकिन वर्षा की कोई संभावना नहीं है। फतेहपुर में आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा होने का अनुमान है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं 2.2 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बहेंगी।

    लखनऊ के आसपास के जिलों का मौसम

    लखनऊ में बादल छाए रहेंगे, वर्षा की संभावना नहीं है। आंबेडकरनगर जिले में आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा.अमरनाथ मिश्र ने कहा कि गुरुवार को बादल छाए रहेंगे। हालांकि वर्षा होने की संभावना नहीं है।

    बलरामपुर में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट व न्यूनतम तापमान में वृद्धि के आसार हैं। हवा अधिकतम 18 व न्यूनतम सात किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। तेज धूप निकलने के साथ आर्द्रता कम होने की उम्मीद है।

    मेरठ व आसपास के जिलों का मौसम

    मौसम विभाग के अनुसार मेरठ जिले में बादलों के बीच धूप भी खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 62 प्रतिशत रहेगी। बागपत में तापमान में बढ़ोतरी होगी। हवा की तीव्रता 10 से 15 किमी प्रति घंटा रहेगी। आर्द्रता 88 प्रतिशत रहने का अनुमान है। सहारनपुर में मौसम विभाग के अनुसार धूप खिली रहने की संभावना। उमस भरी गर्मी पड़ने के साथ तापमान में उछाल आने की संभावना, मौसम में आर्द्रता 71 प्रतिशत तक रहेगी।

    वाराणसी का मौसम

    वाराणसी में बादल छाए रहेंगे। तापमान में गिरावट आई है। कोहरा छाया रहेगा। इससे लोगों की ठंड का एहसास होगा। आजमगढ़ में सुबह में हल्के बादल रहेंगे, उसके बाद धूप और फिर तीन बजे हल्की बारिश की संभावना। आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा के चलने की संभावना है।

    गाजीपुर का मौसम

    गाजीपुर में गुरुवार को आसमान में धूप पूरे दिन रहेगी। कभी-कभी आंशिक बादल दिखाई देंगे। बीच-बीच में बारिश होने की संभावना नहीं है। मौसम परिवर्तन से आद्रता 72 प्रतिशत और हवा 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलेगी। अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है।

    इसे भी पढ़ें- पीडब्ल्यूडी ने खोद डाला गोरखपुर शहर की यह मुख्‍य सड़क, आवागमन पूरी तरह बंद

    मिर्जापुर का मौसम

    ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह व तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिव मंगल सिंह के अनुसार मौसम पूर्वानुमान के आधार पर मौसम शुष्क बना रहेगा। वर्तमान में बारिश के आसार नहीं हैं। हवा की गति सामान्य रहने की संभावना है।