Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather Update: यूपी में शीतलहर और गलन ने बढ़ाई ठंड, 22 से चलेंगी सर्द हवाएं, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

    Updated: Fri, 20 Dec 2024 08:04 AM (IST)

    UP Weather Update उत्‍तर प्रदेश में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। दिन और रात में सर्द हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। मौसम वि‍भाग के मुताब‍िक 21 दिसंबर तक मौसम ऐसे ही रहेगा। 22 दिसंबर से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट हो सकती है। इससे ठंड बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

    Hero Image
    UP Weather Update: लखनऊ में चलेंगी सर्द हवाएं, यूपी में बदलेगा मौसम।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में ठंड ने अपने पैर पसार ल‍िए हैं। सुबह और रात के समय कोहरा देखने को म‍िल रहा है। वहीं दिन में धुंधी छाई रहती है। मौसम वि‍भाग के मुताब‍िक, 21 दिसंबर तक मौसम ऐसे ही रहेगा। 22 दिसंबर से न्यूनतम और अधिकतम तापमान (UP Weather Update) में तीन से चार डिग्री की गिरावट हो सकती है। इससे और भी ज्‍य ठंड बढ़ सकती है। गुरुवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार को लखनऊ में मौसम व‍िभाग ने अधि‍कतम तापमान 24.3 तो न्‍यूनतम तापमान 9 ड‍िग्री रहने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञान‍िक डा. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 21 दिसंबर तक मौसम में परिवर्तन नहीं दिख रहा है।

    आगरा का AQI खराब

    वहीं आगरा में वायु गुणवत्ता एक बार फिर खराब स्थिति में पहुंच गई है। गुरुवार को एक्यूआइ 235 दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता खराब स्थिति में पहुंचने में स्वस्थ लोगों को भी सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। आज  तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को म‍िल सकता है। अधिकतम 21.4 व न्यूनतम तापमान 7 ड‍िग्री रहने की संभावना है। 

    यह भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में 22 दिसंबर से तेजी से गिरेगा पारा, रातें होंगी और सर्द

    गोंडा-बलरामपुर में परेशान कर रही ठंड

    गोंडा बलरामपुर में भी ठंड से लोग परेशान हैं। अंगीठी, अलाव या हीटर का सहारा ले रहे हैं। गोंडा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. उपेंद्रनाथ सिंह ने बताया क‍ि गुरुवार को तेज धूप निकलने से तापमान में थोड़ा सुधार आया है। शुक्रवार को ठंड का असर बढ़ सकता है। पछुआ हवा के चलने पर गलन बढ़ेगी। स्वास्थ्य प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज अधिकतम तापमान 22.6 तो न्‍यूनतम 6.6 ड‍िग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं बलरामपुर में अध‍िकतम 23.8 ड‍िग्री और न्‍यूनतम 9.8 तापमान रह सकता है।

    सीतापुर में सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड

    सीतापुर के मौसम विशेषज्ञों ने बताया क‍ि शुक्रवार को भी शीत लहर व गलन लोगों को परेशान करेगी। जिलेवासियों को सुबह-शाम ठंड का सामना करना पड़ेगा। दोपहर में धूप निकलेगी। आज अधिकतम तापमान 21.6 तो न्‍यूनतम 6.6 ड‍िग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं बलरामपुर में अध‍िकतम 23.8 ड‍िग्री और न्‍यूनतम 9.8 तापमान रह सकता है।

    अयोध्‍या में साफ रहेगा मौसम

    अयोध्‍या में शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिन का तापमान सामान्य स्तर यानी क‍ि 24.0 ड‍िग्री रहेगा। वहीं रात में तापमान में जबरदस्‍त ग‍िरावट देखने को म‍िल सकती है। 

    संभल में सर्दी का सितम बढ़ने लगा है। तापमान में भारी गिरावट देखने को म‍िल रही है। सुबह और शाम चल रही बर्फीली हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया है। लोगों का कहना है कि शीत लहर में बच्चों, बुजुर्गों व रोगियों को घरों में ही रखना ठीक होगा। इसके बचाव के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी है। दुकानदारों ने मौसम के अनुसार कपड़ों की बिक्री शुरू कर दी है। स्वेटर, मफलर, कार्डिगन, टोपी, शाल व ऊनी कपड़े खूब पसंद किए जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: UP News: बिरयानी लाने पर स्कूल से निकाले गए छात्र को हाई कोर्ट से राहत, दिए प्रवेश के निर्देश