विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Weather Today: यूपी में चढ़ने लगा पारा, लखनऊ-बनारस में होली तक चलेंगी 'आंधी' जैसी तेज हवाएं!

Published: Sun, 01 Mar 2026 07:16 AM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2026 08:05 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। रातें सर्द हैं, पर दिन में ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण टीम, लखनऊ। प्रदेश के कई जिलों में अभी से ही तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। रात सर्द हैं, लेकिन दिन में तेज धूप खिल रही है। मार्च की शुरुआत से होली के दिन तक दिन के समय 20-30 किमी/घंटा की गति से पृथ्वी की सतह पर तेज उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना हैं। हालांकि, इनसे दिन के अधिकतम तापमान पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा।

अभी सक्रिय नहीं है कोई मौसम तंत्र

आगामी एक सप्ताह के दौरान प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण इस सप्ताह के अंत तक अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में 2-3 सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के लखनऊ स्थित आंचलिक कार्यालय के वरिष्ठ विज्ञानी डॉक्टर अतुल कुमार सिंह ने बताया इसके चलते तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। इस पछुआ हवा की तेज गति का प्रभाव ज्यादातर पश्चिमी हिस्से में ही रह सकता है।

आज आसमान साफ रहने का अनुमान

बात आज के मौसम की करें तो 1 मार्च को लखनऊ, कानपुर, बरेली, गोरखपुर, अयोध्या, प्रयागराज, आगरा, हाथरस, मुरादाबाद, सहारनपुर, मेरठ, शामली, बागपत, बनारस और पूर्वी उत्तर प्रदेश में दो दिनों तक सोमवार और मंगलवार को हवा तेज रह सकती है। बुधवार से इसकी गति कम होना शुरू हो जाएगी और चौथे दिन मंद हो जाएगी। इस दौरान अधिकतम तापमान पर इस हवा की गति का कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। यूपी के अधिकांश जिलों में रविवार को आसमान साफ रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Haryana Weather: फरवरी में ही अप्रैल की गर्मी का एहसास, हिसार रहा सबसे गर्म शहर; आज कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम?

यह भी पढ़ें- Himachal Weather: हिमाचल में कैसा रहेगा आज का मौसम? तापमान बढ़ने की उम्मीद, पहाड़ों पर भी महसूस होगी गर्मी