विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में फिर कमजोर पड़ा मानसून! आज लखनऊ-अयोध्या सहित 50 जिलों में हल्की बारिश, 48 घंटे बाद बदलेगा मौसम

Published: Sat, 25 Jul 2026 07:15 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jul 2026 08:13 AM (IST)

मानसून के कमजोर पड़ने के बाद यूपी के करीब 50 जिलों में अगले दो दिन बूंदाबांदी की संभावना है। 27 ...और पढ़ें

बारिश का फाइल फोटो।

बारिश का फाइल फोटो।

HighLights

  1. अगले 48 घंटे करीब 50 जिलों में बूंदाबांदी के आसार।

  2. 27 जुलाई से मानसून की सक्रियता बढ़ेगी, अच्छी बारिश का अनुमान।

  3. पूर्वी यूपी में बिजली, तेज हवा संग बारिश का अलर्ट।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। पिछले तीन-चार दिनों से पूर्वी यूपी समेत लखनऊ और आसपास के कई जिलों में भारी बारिश के बाद मानसून एक बार फिर कमजोर पड़ गया है। शनिवार और रविवार को करीब 50 जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ केवल बूंदाबांदी के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, 48 घंटे बाद मानसून की सक्रियता बढ़ेगी और 30 जुलाई तक प्रदेशभर में अच्छी बरसात के पूर्वानुमान हैं। लखनऊ में शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई।

बादल छाए रहने से मौसम खुशनुमा बना रहा। लगातार पांचवें दिन अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा, जिससे भीषण उमस से काफी राहत मिली।

अगले 48 घंटे करीब 50 जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ केवल बूंदाबांदी के आसार

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सिय और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 38.2 डिग्री सेल्सियस के साथ फतेहपुर सबसे गर्म जिला रहा, जबकि लखीमपुर में 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

rain in agra small image

मानसूनी सक्रियता पश्चिम-मध्य भारत की तरफ शिफ्ट 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मानसून रेखा का दक्षिण की ओर खिसकने और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कमजोर होने से अगले दो दिन बारिश की गतिविधियों में कमी रहेगी। मानसूनी सक्रियता पश्चिम-मध्य भारत की तरफ शिफ्ट हो गई है।

यह भी पढ़ें- Punjab Weather: सुस्त पड़ा मानसून, कल तीन जिलों में यलो अलर्ट; जल्द होगी झमाझम बारिश!

यह भी पढ़ें- मानसून में जलभराव से निपटने के लिए MCD की सख्ती, नालों में कूड़ा फेंकने पर अब लगेगा जुर्माना

सोमवार से भारी बरसात की संभावना

राज्यभर में सोमवार से 30 जुलाई तक मध्यम से भारी बरसात की संभावना है। इसका असर लखनऊ, अयोध्या और आसपास के जिलों में भी रहेगा। इस दौरान पूर्वी यूपी के लगभग सभी जिलों समेत प्रतापगढ़, कौशांबी, रायबरेली और अमेठी में आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवा के साथ मध्यम से भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 31 जुलाई तक अधिकतम पारा सामान्य से नीचे रहने का पूर्वानुमान है।