Move to Jagran APP

UP Weather Update: लखनऊ व आसपास के जिलों में अभी सुबह की शुरूआत होगी कोहरे से, आज पूरे दिन ऐसा रहेगा माैसम

UP Weather Update मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को लखनऊ व आसपास के जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। जबकि दिन के समय शुष्क मौसम के साथ आसमान साफ बना रहेगा। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया जा सकता है।

By Jagran NewsEdited By: Vrinda SrivastavaPublished: Sat, 26 Nov 2022 05:00 AM (IST)Updated: Sat, 26 Nov 2022 06:56 AM (IST)
UP Weather Update: लखनऊ व आसपास के जिलों में अभी सुबह की शुरूआत होगी कोहरे से, आज पूरे दिन ऐसा रहेगा माैसम
लखनऊ व आसपास के जिलों में आज सुबह की शुरूआत कोहरे से.

लखनऊ, जागरण संवाददाता। पहाड़ों से चलकर उत्तर भारत की ओर आने वाली हवाओं से दिन के समय ठंडक बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी एक सप्ताह तक तापमान में कुछ खास बदलाव नहीं होने को हैं। इस बीच राजधानी लखनऊ में वायु प्रदूषण की स्थिति खराब होती जा रही है। शनिवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में सुबह के समय कोहरा रहेगा। दिन के समय शुष्क मौसम के साथ आसमान साफ रहेगा।

loksabha election banner

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 239 पर दर्ज किया गया जबकि गुरुवार को यह 190 पर था। प्रदूषण का यह स्तर खराब की श्रेणी में आता है। इस दौरान खुली हवा में अधिक समय तक रहने वालों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है और आंखों में जलन की समस्या भी देखी जा सकती है।

आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख एम दानिश के अनुसार, कश्मीर से चलकर आने वाली पश्चिमोत्तर हवाएं रात के समय गलन बढ़ा रही हैं। दिन के समय भी हवा के चलते सिहरन हो रही है। अगले सप्ताह तक मौसम ऐसे ही रहेगा। राजधानी लखनऊ के मौसम की बात की जाए तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान प्रयागराज में 29.2 और झांसी में 29 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। सबसे कम तापमान चुर्क में 7.6 डिग्री और मुजफ्फरनगर में 8.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में सुबह के समय कोहरा रहेगा। दिन के समय शुष्क मौसम के साथ आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पर बना रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.