कल का मौसम: चक्रवात अर्नब के चलते यूपी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में चक्रवात अर्नब के प्रभाव से कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
चक्रवात अर्नब के कारण यूपी में भारी बारिश का अलर्ट।
सिद्धार्थनगर, बलरामपुर सहित कई जिलों में तेज बारिश दर्ज।
29 सितंबर से अक्टूबर तक रुक-रुककर बारिश की संभावना।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून ने करवट ली है। वहीं, कई जगहों पर अभी भी धूप के चलते लोग उमस का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ और ओडिशा के इलाकों में बने दबाव चक्रवात अर्नब के चलते यूपी के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं, कई हिस्सों तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
बीते 24 घंटे में यूपी के सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती जिले में 8 सेमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाओं के आकाशीय बिजली गिरने की भी बात कही गई है।
पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश की चेतावनी
प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में 26 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही, IMD की तरफ से 27 से 29 सितंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इस गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी है।
तेज हवाओं के साथ बिजली का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 25 और 26 सितंबर के दौरान यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है। 27 सितंबर को 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
शनिवार को इन जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा के आसार
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और आसपास के क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा का अलर्ट है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में रविवार तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
तीन अक्टूबर तक रुक-रुककर बारिश के आसार
मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद अगले कुछ दिनों में इसमें विराम आने के संकेत हैं। 29 सितंबर से मौसम में बदलाव शुरू होने की संभावना है, हालांकि प्रदेश में रुक-रुककर बारिश का दौर अक्टूबर के शुरुआती दिनों तक जारी रह सकता है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान में 28-29 सितंबर को भी बादल और कहीं-कहीं वर्षा की संभावना बनी हुई है।
