विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

15 September Ka Mausam: पूर्वी यूपी में हल्की बारिश का अलर्ट, देखें कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम

Published: Mon, 14 Sep 2026 02:11 PM (IST)

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।

  2. पूर्वी यूपी में 14-20 सितंबर तक छिटपुट बारिश और आंधी-तूफान।

  3. पश्चिमी यूपी में 14-18 सितंबर तक हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आज जारी ताजा मौसम अपडेट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अगले कुछ दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में दक्षिण-पूर्व राजस्थान और उससे सटे उत्तरी गुजरात के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र और उससे जुड़ी साइक्लोनिक सर्कुलेशन प्रणाली के कारण मानसून की गतिविधियां बनी हुई हैं।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

14 सितंबर से 20 सितंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी, आजमगढ़ सोनभद्र समेत कुछ जिलों में छिटपुट बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही 14 और 15 सितंबर को कुछ हिस्सों में बिजली चमकने और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ऐसा होगा मौसम का हाल

14 से 18 सितंबर के बीच पश्चिमी यूपी के सहानपुर, मेरठ और बागपत समेत कुछ जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 19 और 20 सितंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।

किसानों के लिए एडवाइजरी

मौसम विभाग ने नागरिकों और किसानों को सलाह दी है कि वे अपने विशिष्ट जिलों की विस्तृत जानकारी और आपातकालीन अलर्ट के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जिला-वार चेतावनी जीआईएस मानचित्र देखें। प्रशासन ने आंधी और बिजली कड़कने के दौरान लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे शरण न लेने और सतर्क रहने का सुझाव दिया है।

यह भी पढ़ें- यूपी के स्कूलों में बैन होगा सिंगल यूज प्लास्टिक, 1 अक्टूबर से चलेगा स्वच्छता अभियान