विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में कल मौसम बदलने वाला है, साइक्लोन Arnab के चलते 40 Km की रफ्तार से आ सकती है आंधी

Published: Thu, 29 Oct 2026 04:34 PM (IST)

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 30 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में साइक्लोन 'अर्नब' के प्रभाव से व्यापक वर्षा, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

एआई जनरेटेड तस्वीर। पूर्वी यूपी में भारी बारिश और तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ेगी

एआई जनरेटेड तस्वीर। पूर्वी यूपी में भारी बारिश और तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ेगी

HighLights

  1. पूर्वी यूपी में व्यापक वर्षा, गरज-चमक और तेज हवाएं चलेंगी।

  2. साइक्लोन अर्नब से नमी, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी।

  3. तापमान गिरेगा, सुबह-शाम ठंडक में होगी वृद्धि।

डिजिटल डेस्क। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर प्रदेश के लिए कल 30 अक्टूबर का मौसम पूर्वानुमान इस प्रकार है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ व्यापक वर्षा तथा पूर्वोत्तर/तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

साइक्लोन 'अर्नब' (के प्रभाव से उत्तर प्रदेश, विशेषकर पूर्वी यूपी के मौसम में सीधा असर देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश और यानम तट पर लैंडफॉल करने के बाद यह चक्रवात धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ते हुए डिप्रेशन (कम दबाव के क्षेत्र) में कमजोर हो रहा है।

चक्रवात के उत्तर की ओर बढ़ने और नमी लाने की वजह से पूर्वी यूपी (मीरजापुर, वाराणसी, सोनभद्र, गाजीपुर, चंदौली व आसपास के जिलों) में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी वर्षा (Heavy Rainfall) की चेतावनी है। बारिश, बादल और नम पूर्वी हवाओं के प्रभाव से दिन के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी, जिससे गुलाबी ठंड का असर तेजी से बढ़ेगा।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और 30 से 40 किमी/घंटा तक की तेज हवाएं चलने का अनुमान है। बारिश और तेज हवाओं के चलते दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी तथा सुबह-शाम ठंडक में इजाफा होगा।