यूपी के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट; मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
मौसम विभाग ने 2 जून के लिए उत्तर प्रदेश में भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट जारी ...और पढ़ें
-1782937066351_m.webp)
HighLights
यूपी में 1-2 जून तक भारी बारिश, तेज हवाओं का अलर्ट।
कई जिलों में वज्रपात और मेघगर्जन की प्रबल संभावना।
प्रशासन ने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश दिए।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। मौसम विभाग ने यूपी में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, एक जून से 2 जून सुबह 08:30 बजे तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की प्रबल संभावना जताई गई है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने सभी जनपदों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
इस दौरान फर्रुखाबाद, कासगंज, एटा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आस-पास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रवि दास नगर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उनके आस-पास के इलाकों में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है।
चल सकती हैं तेज हवाएं
मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रवि दास नगर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर के क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तेज हवाएं चल सकती हैं।
इसके अलावा, राज्य के एक बड़े हिस्से में मेघगर्जन और वज्रपात यानी आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है, जिससे मुख्य रूप से बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर के इलाके प्रभावित हो सकते हैं।
साथ ही देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर और इनके आस-पास के क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। मौसम खराब होने की स्थिति में सभी नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
