विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में कैसा रहेगा मौसम? कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Published: Thu, 10 Sep 2026 06:35 PM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है, कई हिस्सों में आंधी-तूफान और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश में जारी है बारिश और आंधी-तूफान का दौर।

  2. मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।

  3. बहराइच के कैसरगंज में सर्वाधिक 130 मिमी बारिश दर्ज की गई।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। इन दिनों उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है। वहीं, कई क्षेत्रों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। तेज बारिश से प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट और मौसम ठंडक हुआ है।

आने वाले दिनों में मौसम विभाग की तरफ से बारिश और हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। पिछले 24 घंटे में बहराइच जिले के कैसरगंज क्षेत्र में 13 सेमी (130 मिमी) बारिश दर्ज की गई, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक रही।

यूपी में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बिजली भी गिर सकती हैं।

पूर्वी उत्तर प्रदेश: मौसम विभाग के अनुसार, 10 और 11 सितंबर को पूर्वी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही, 12 से 16 सितंबर के बीच कई हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश: यूपी के पश्चिमी हिस्सों में 11 सितंबर को बारिश का दायरा बढ़ सकता है। वहीं, कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। 12 से 16 सितंबर तक कई इलाकों में छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को जलभराव वाले स्थानों और जर्जर भवनों को पास न जाने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें- UP Weather Today: 50 जिलों में थमेगी बारिश और खिलेगी धूप, वाराणसी-गोरखपुर समेत 24 जिलों में वज्रपात का अलर्ट