Move to Jagran APP

विधान भवन में स्पीकर हृदयनारायण दीक्षित की तबीयत बिगड़ी, जांच के बाद ICU से छुट्टी

विधानसभा सत्र के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। विधानसभा में आज उत्तर प्रदेश कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2019 सहित पांच विधेयक पेश होना है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 25 Jul 2019 12:45 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jul 2019 05:19 PM (IST)
विधान भवन में स्पीकर हृदयनारायण दीक्षित की तबीयत बिगड़ी, जांच के बाद ICU से छुट्टी
विधान भवन में स्पीकर हृदयनारायण दीक्षित की तबीयत बिगड़ी, जांच के बाद ICU से छुट्टी

लखनऊ,जेएनएन। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र के आठवें दिन आज विधानसभा की कार्यवाही के दौरान स्पीकर हृदयनारायण दीक्षित की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके बाद उनको आनन-फानन में जांच के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल भेजा गया है। सिविल अस्पताल में जांच के बाद आइसीयू से छुट्टी दे दी गई है।

loksabha election banner

विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित अपनी कुर्सी पर थे। प्रश्नकाल की कार्यवाही चल रही थी। तभी अचानक अध्यक्ष को चक्कर आ गया। इसके बाद उन्हें श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल ले जाया गया। विधानसभा सत्र के दौरान अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित की उनकी तबीयत खराब हो गई। उनको स्पीकर की कुर्सी पर कार्यवाही के दौरान कुछ कमजोरी लगने लगी। इसके बाद उनको वहां से एंबुलेंस से सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर आइसीयू में भर्ती किया गया।

आइसीयू में पड़ताल तथा मॉनिटरिंग के बाद उनको सिविल अस्पताल के निदेशक के ऑफिस में लाया गया । विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित अब बेहतर महसूस कर रहे हैं। उनकी हालत ठीक है। सिविल अस्पताल के डॉक्टर आशुतोष दुबे ने बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है।

अध्यक्ष श्री दीक्षित को सर्वाइकल स्पॉण्डलाइटिस की समस्या है, जिसकी वजह से उन्हें चक्कर आ गया। वह अस्पताल में हैं और अब ठीक हैं। दीक्षित की अनुपस्थिति में सदन की कार्यवाही का संचालन पीठासीन अधिकारी सुखदेव राजभर ने किया, जो बसपा के शासनकाल (2007—2012) में विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं।

देखने पहुंचे मुख्यमंत्री

लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित से मिलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका हालचाल लिया। उसके साथ स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.