Move to Jagran APP

ऑनलाइन ट्रेडिंग के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी, लगाया जाम

पुलिस ने रोका तो सड़क पर बैठ गए धरने पर, लगा जाम। राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल और लखनऊ व्यापार मंडल।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 05:20 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 05:20 PM (IST)
ऑनलाइन ट्रेडिंग के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी, लगाया जाम
ऑनलाइन ट्रेडिंग के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी, लगाया जाम

लखनऊ, जेएनएन। ऑनलाइन ट्रेडिंग, जीएसटी विसंगतियों समेत विभिन्न मांगों को लेकर राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों पर व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन हुआ। लखनऊ में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के आह्वान पर लखनऊ व्यापार मंडल समेत पूरे संगठन ने जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। इससे जाम लगा और काफी देर यातायात अराजक रहा। 

loksabha election banner

पूर्वाह्न तकरीबन 11 बजे के बाद व्यापारी लालबाग गर्ल्‍स कालेज के पास जमा होने लगे। संगठन अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल, लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्र की अगुवाई में व्यापारियों ने 12 बजे राजभवन की ओर कूच किया। हाथों में तख्तियां लेकर व्यापारी नेता नारेबाजी करते हुए राजभवन की ओर बढऩे लगे।

रोका तो सड़क पर बैठ जाम लगा दिया

नगर निगम मुख्यालय से जैसे ही व्यापारियों का हुजूम आगे बढऩे लगा  तो कैपिटल तिराहे के पास पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। धक्कामुक्की के बाद भी व्यापारी मानने को तैयार नहीं हुए। पुलिसकर्मियों ने बैरीकेडिंग लगा उन्हें रोक दिया। नाराज व्यापारी सड़क पर धरने पर बैठ गए। काफी देर यातायात अराजकता बनी रही। इस दौरान बनवारी लाल कंछल, राजेंद्र अग्रवाल, अमरनाथ मिश्र, अशोक मोतियानी, जितेंद्र सिंह चौहान, देवेंद्र गुप्ता, भारत भूषण गुप्ता, किशन चंद बंबानी, उत्तम कपूर, पवन मनोचा, नीरज जौहर, अभिषेक खरे, रमेश मिश्र, विनोद महेश्वरी, सतीश चंद्र मिश्र, अमिताभ श्रीवास्तव, विनोद अग्रवाल, नीरज गुप्ता, रूप चंद्र अग्रवाल, हरदीप सिंह बहल, अरुण अवस्थी, नवीन अरोड़ा, कुश मिश्र, सुहैल हैदर अल्वी, अरविंद पाठक, समेत भारी संख्या में व्यापारियों ने धरने को संबोधित किया।

संगठन अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग से प्रदेश का चालीस फीसद व्यापार बंद हो गया है। खुदरा व्यापार दम तोड़ चुका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 68 जिलों में व्यापारियों ने जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। बाद में एसीएम के समझाने पर 12 व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल राजभवन पहुंचा और राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा।

शहर की बिगड़ी यातायात और कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

राजेंद्र अग्रवाल ने केंद्र सरकार की पहल का स्वागत करते हुए मैन्यूफैक्चर कंपनियों की मनमाने तरीके से की जा रही ऑनलाइन ट्रेडिंग सख्त कदम उठाए। नीरज जौहर ने ऑनलाइन ट्रेडिंग का कड़ा विरोध दर्ज कराया। अमरनाथ मिश्र ने शहर की ध्वस्त होती यातायात और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। इसमें टप्पेबाजी, चोरी, छिनैती की बाजारों में बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.