विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी के 22 जिलों में ईको पर्यटन स्थलों के प्रचार के लिए लगाए जाएंगे बोर्ड, खर्च किए जाएंगे 9.72 करोड़ रुपये

Published: Sat, 31 May 2025 10:53 PM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में इको पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 22 जिलों में साइनेज बोर्ड लगाएगी। इस परियोजना ...और पढ़ें

22 जिलों में ईको पर्यटन स्थलों के प्रचार के लिए लगाए जाएंगे बोर्ड
22 जिलों में ईको पर्यटन स्थलों के प्रचार के लिए लगाए जाएंगे बोर्ड

HighLights

  1. 22 जिलों में लगेंगे इको पर्यटन के बोर्ड |
  2. 9.72 करोड़ रुपये की आएगी लागत |
  3. पर्यटकों को मिलेगी पर्यटन स्थलों तक पहुंचने में आसानी |

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। ईको पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के 22 जिलों में बोर्ड (साइनेज) लगाए जाएंगे। ईको पर्यटन विकास बोर्ड की तरफ से इन बोर्डों को लगाने पर 9.72 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इससे पर्यटकों को संबंधित ईको पर्यटन स्थलों तक पहुंचने में आसानी रहेगी। साथ ही संबंधित पर्यटन स्थलों का प्रचार भी होगा।

इस बारे में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व, दुधवा नेशनल पार्क, किशनपुर वाइल्डलाइफ सेंचुरी और कतर्नियाघाट वाइल्डलाइफ सेंचुरी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आने के लिए लखनऊ और दिल्ली से मुख्य मार्ग हैं। यहां से गंतव्य स्थलों को कनेक्ट करने वाले प्रमुख मार्गों पर इन बोर्डों को लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इससे संबंधित दो अलग अलग परियोजनाओं में लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, अयोध्या, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, चित्रकूट, बांदा, शाहजहांपुर, संतकबीरनगर, महोबा, बहराइच, पीलीभीत, गाजियाबाद, अमरोहा, बरेली, मुरादाबाद, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, गौतमबुद्ध नगर में भी बोर्ड लगाए जाएंगे।

इस पहल से दिल्ली और आसपास के राज्यों से पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। यह परियोजना न केवल पर्यटकों को दिशा दिखाने का कार्य करेगी, बल्कि प्रदेश के इको पर्यटन स्थलों को एक नई पहचान देने में भी सहायक साबित होगी।