Move to Jagran APP

दीपोत्सव, रंगोत्सव व देव दीपावली से बढ़ा यूपी का पर्यटन, अयोध्या में सर्वाधिक दीप जलाने फिर बनेगा रिकार्ड

पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने साढ़े चार साल की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी दिन प्रतिदिन कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। पर्यटन की दृष्टि से यूपी में असीम संभावनाएं हैं। यूपी से ही रामराज्य की परिकल्पना होती है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 09:45 PM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 09:45 PM (IST)
दीपोत्सव, रंगोत्सव व देव दीपावली से बढ़ा यूपी का पर्यटन, अयोध्या में सर्वाधिक दीप जलाने फिर बनेगा रिकार्ड
पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने साढ़े चार साल की उपलब्धियां बताई।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि अयोध्या का दीपोत्सव, काशी की देव दीपावली, मथुरा का रंगोत्सव व कृष्णोत्सव तथा काशी का महाशिवरात्रि महोत्सव अब पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। इनकी वजह से यूपी का पर्यटन बढ़ा है। उन्होंने बताया कि योगी सरकार इस वर्ष अयोध्या में साढ़े सात लाख दीपों से दीपोत्सव मनाएगी। सरकार सर्वाधिक दीप जलाने का पिछले वर्ष का अपना ही रिकार्ड तोड़ेगी। वर्ष 2020 में अयोध्या में 6,06,569 दीये एक साथ जलाए गए थे। इस वर्ष साढ़े सात लाख दीये एक साथ जलाकर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया जाएगा।

loksabha election banner

पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में साढ़े चार साल की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी दिन प्रतिदिन कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। पर्यटन की दृष्टि से यूपी में असीम संभावनाएं हैं। यूपी से ही रामराज्य की परिकल्पना होती है। अधर्म का नाश करने का संकल्प भी यूपी से लिया जाता रहा है। भगवान राम, कृष्ण व बुद्ध से जुड़े सभी महत्वपूर्ण स्थल उत्तर प्रदेश में ही हैं। 'यूपी नहीं देखा तो इंडिया नहीं देखा' टैगलाइन पर आगे बढ़ रहे पर्यटन विभाग को भी तमाम उपलब्धियां मिली हैं। वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, आगरा, गोरक्षपीठ, मथुरा-वृंदावन आदि यूपी में हैं। वर्ष 2017 से पहले कोई इन स्थलों की चर्चा भी नहीं करता था।

पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने ने कहा कि भाजपा ने संकल्प पत्र में जो वादे किए थे, उसे पर्यटन विभाग ने पूरा कर दिया है। प्रदेश में 12 पर्यटन सर्किट जैसे रामायण सर्किट, कृष्ण-बृज सर्किट, बुद्धिस्ट सर्किट, वाइल्ड लाइफ एवं इको टूरिज्म सर्किट, बुंदेलखंड सर्किट, महाभारत सर्किट, शक्तिपीठ सर्किट, आध्यात्मिक सर्किट, सूफी कबीर सर्किट, जैन सर्किट, क्राफ्ट सर्किट व स्वतंत्रता संग्राम सर्किट बन चुके हैं। 13वां गंगा सर्किट प्रस्तावित है। यह सर्किट भी जल्द बन जाएगा।

पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने ने आरोप लगाए कि आध्यात्मिक पर्यटन के क्षेत्र में पिछली सरकारों ने कोई काम नहीं किया था। धार्मिक स्थलों के विकास करने से पिछली सरकारें भागती रहीं हैं। पर्यटन मंत्री ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय रामायण कान्क्लेव का आयोजन मध्य उत्तर प्रदेश में हो रहा है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 29 अगस्त से शुरू हुआ यह कान्क्लेव 16 जिलों में एक नवंबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश घरेलू पर्यटन के क्षेत्र में नंबर एक पर पहुंच गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.