यूपी में 15 दिन पहले शुरू होगा पर्यटकों का रोमांच, इस तारीख से खुलेंगे प्रदेश के टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क
उत्तर प्रदेश के टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क इस साल 15 नवंबर के बजाय 1 नवंबर से पर्यटकों के लिए ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
यूपी के टाइगर रिजर्व 1 नवंबर से खुलेंगे
पहले 15 नवंबर से खुलने की परंपरा थी
पर्यटकों को 15 दिन अतिरिक्त सफारी का मौका
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। वन्यजीवों की रोमांचक दुनिया देखने के लिए इस बार सैलानियों को 15 दिन कम इंतजार करना पड़ेगा। प्रदेश के टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क 15 नवंबर के बजाय इस वर्ष भी एक नवंबर से पर्यटकों के लिए खुल जाएंगे। प्रदेश सरकार ने इस संबंध में वन विभाग को निर्देश दिए हैं और जल्द ही औपचारिक आदेश जारी किया जाएगा। आदेश जारी होते ही पर्यटकों के लिए आनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।
प्रदेश में दुधवा नेशनल पार्क, पीलीभीत टाइगर रिजर्व, कतर्नियाघाट और चित्रकूट का रानीपुर टाइगर रिजर्व प्रमुख वन्यजीव पर्यटन स्थल हैं। यहां हर वर्ष बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक जंगल सफारी और वन्यजीवों का दीदार करने पहुंचते हैं। मानसून सीजन में वन्यजीवों और जंगल के प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने के लिए टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क 15 जून से 14 नवंबर तक के लिए बंद किए जाते हैं।
15 नवंबर से पर्यटन गतिविधियां होती हैं शुरू
बारिश के दौरान जंगल की कच्ची सड़कें खराब हो जाती हैं और कई जगह रास्ते कट जाते हैं। साथ ही इस दौरान वन्यजीवों के प्रजनन और प्राकृतिक गतिविधियों को देखते हुए पर्यटकों की आवाजाही रोक दी जाती है। मानसून के बाद सड़कों और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर आमतौर पर 15 नवंबर से पर्यटन गतिविधियां शुरू होती हैं।
यह भी पढ़ें- लखनऊ में बनेंगे चार ROB और 4 नए पुल, 18 लाख की आबादी को होगा फायदा; हरौनी-केसरी खेड़ा आरओबी का काम शुरू
लेकिन इस बार एक नवंबर से पार्क खोलने पर पर्यटकों को 15 दिन अतिरिक्त जंगल सफारी का मौका मिलेगा। वन मंत्री डा. अरूण कुमार सक्सेना के निर्देश पर वन विभाग ने पार्क खोलने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
