विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में पेट्रोल-डीजल की खपत हुई कम, सरकार की वैट से घटी कमाई; GST से मिला सहारा

Published: Thu, 04 Jun 2026 11:33 PM (IST)

पश्चिम एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की अपील पर यूपी में पेट्रोल-डीजल की खपत कम हुई, जिससे मई ...और पढ़ें

पेट्रोल-डीजल की खपत हुई कम। AI जेनेरेटेड फोटो

पेट्रोल-डीजल की खपत हुई कम। AI जेनेरेटेड फोटो

HighLights

  1. पेट्रोल-डीजल खपत घटने से वैट राजस्व में कमी।

  2. जीएसटी संग्रह में 2342 करोड़ रुपये की भारी वृद्धि।

  3. पीएम-सीएम की अपील का दिखा सकारात्मक असर।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पश्चिम एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए की गई अपील का असर मई के राजस्व आंकड़ों में झलक रहा है।

मंत्री-अधिकारी से लेकर आम आदमी तक ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की कोशिश की है, जिससे पिछले साल मई के मुकाबले इस बार मई में वैट से सरकार को दो करोड़ रुपये कम मिले हैं।

वैट में आई कमी के बाद भी प्रदेश में आर्थिक व कारोबारी गतिविधियां आगे बढ़ रही हैं जिससे मई में जीएसटी से ही 7551 करोड़ रुपये आए हैं जो कि पिछले वर्ष मई के मुकाबले 2342 करोड़ रुपये अधिक हैं।

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गुरुवार को बताया कि वैट से मिलने वाले राजस्व में दो करोड़ रुपये की कमी की मुख्य वजह पीएम-सीएम की अपील पर लोगों द्वारा पेट्रोल-डीजल की खपत कम करना है।

उन्होंने बताया कि वैट व आबकारी से कम राजस्व मिलने के बाद भी पिछले साल मई के मुकाबले इस बार सरकार को 2371 करोड़ रुपये अधिक मिले हैं। राज्य करों से 20,491 करोड़ रुपये मिले हैं जबकि पिछले वर्ष मई में 18,120 करोड़ रुपये आए थे।

जीएसटी से 7551, वैट से 3010, आबकारी से 5338, स्टांप तथा निबंधन से 2994, परिवहन से 1228 तथा भूतत्व व खनिकर्म से 321 करोड़ रुपये राजस्व सरकार को मिला है। पिछले वर्ष मई के मुकाबले इस बार आबकारी से 63 करोड़ तथा भूतत्व व खनिकर्म से भी 128 करोड़ रुपये कम आए हैं।

यूपी में 25 राज्यों से सस्ता बिक रहा पेट्रोल

मंत्री ने बताया कि प्रदेश में पेट्रोल की कीमत इस समय 101.86 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल का यह मूल्य देश के 25 राज्यों से कम है। डीजल की कीमत 95.36 रुपये प्रति लीटर है। देश के 20 राज्यों से सस्ता डीजल यूपी में मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद-अमरोहा हाईवे पर बनेगा महा-कॉरिडोर! 105 गांवों की बदलेगी तकदीर, MDA का मेगा प्लान तैयार

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद CMO ऑफिस में हाई वोल्टेज ड्रामा: वेतन के लिए गरजे CHO, ज्ञापन सौंपते ही आपस में भिड़े; बुलानी पड़ी पुलिस