विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का कहर: पेड़ गिरने से तीन लोगों की मौत, अन्नदाताओं की बढ़ीं मुश्किलें

Published: Fri, 09 Oct 2026 09:11 AM (IST)

मानसून की विदाई के बाद भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण अवध क्षेत्र में आंधी-बारिश जारी है, जिससे सीतापुर और हरदोई में तीन लोगों की मौत हो गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. अवध क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ से आंधी-बारिश का दौर जारी।

  2. सीतापुर और हरदोई में वज्रपात व पेड़ गिरने से तीन मौतें।

  3. धान-गन्ने की फसलें क्षतिग्रस्त, सैकड़ों गाँवों में बिजली गुल।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के चलते अवध क्षेत्र में आंधी-बारिश का दौर गुरुवार को भी जारी रही।

वज्रपात व पेड़ से गिरने से सीतापुर में दो व हरदोई में एक व्यक्ति की त हो गई। फसलों पर मौसम की मार भारी पड़ रही है। धान व गन्ने की फसल खेतों में बिछ गई हैं जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। तार व खंभे गिरने से सैकड़ों गांवों में बत्ती गुल है।

बुधवार के बाद गुरुवार को भी करीब 35 जिलों में इसका असर रहा। राजधानी के कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। बारिश के दौरान हवा की रफ्तार 40-50 किमी प्रतिघंटे रही। कानपुर में सबसे तेज 76 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली।

मौसम विभाग के अनुसार मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे बाद बारिश में कमी आएगी और शनिवार दोपहर से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ हो जाएगा।वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, गुरुवार को पूर्वांचल और तराई में तेज हवा के साथ बारिश हुई।

लखीमपुर खीरी में सर्वाधिक 92.8 मिमी, अयोध्या में 71 मिमी, श्रावस्ती में 65.8 और रामपुर में 58.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अभी 24 घंटे तक पूर्वी व पश्चिमी जिलोंमें बादलों की आवाजाही और तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है।

इसके बाद विक्षोभ कमजोर पड़ेगा और बारिश की गतिविधियों में तेजी से कमी आने के संकेत हैं। अंबेडकरनगर में बुधवार की शाम हुई बारिश से धान व गन्ने की फसल खेतों में गिर गई है।

बलरामपुर में कई स्थानों पर पेड़ गिरने से 500 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गोंडा के कर्नलगंज में वज्रपात से पप्पू प्रजापति के घर की छत चटक गई।

सीतापुर में बुधवार को वज्रपात से मिश्रिख में गंगाराम की मौत हो गई, जबकि पेड़ की चपेट में आने से हरगांव के जगमोहन की मौत हो गई। हरदोई के बिलग्राम में छप्पर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- Weather Today: लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में कल से फिर बदलेगा मौसम, तेज धूप निकलने के आसार