विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी STF ने कुख्यात अपराधी भानु प्रताप सिंह को मुठभेड़ में किया ढेर, दो लाख के इनामी बदमाश पर दर्जनों केस

By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
Published: Mon, 08 Jun 2026 01:11 PM (IST)

UP Police Encounter: भानु प्रताप सिंह के खिलाफ भाड़े पर हत्या कराने के साथ ही डकैती जैसे 40 से अधिक मामले दर्ज हैं।

दो लाख रुपये के इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह

दो लाख रुपये के इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह 

HighLights

  1. पूर्वांचल के कुख्यात अपराधी को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने खोज निकाला

  2. भानु के खिलाफ विभिन्न जिलों में 40 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज

  3. एसटीएफ प्रयागराज यूनिट के प्रभारी जेपी राय और हमराही गोली लगने से घायल

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। अपराधियों पर कहर बनकर टूटने वाली उत्तर प्रदेश एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट ने रविवार देर रात राम नगरी अयोध्या में लगभग दो लाख रुपये के इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। दर्जनों मुकदमे में वांछित भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू ने संगम नगरी प्रयागराज को अपना ठिकाना बना लिया था, लेकिन पूर्वांचल के इस कुख्यात अपराधी को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने खोज निकाला।

उत्तर प्रदेश पुलिस में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि उसके खिलाफ भाड़े पर हत्या कराने के साथ ही डकैती जैसे 40 से अधिक मामले दर्ज हैं। भानु प्रताप सिंह काफी समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ आजमगढ़, अंबेडकर नगर और गोरखपुर पुलिस ने कुल 1.65 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की प्रयागराज यूनिट ने मुठभेड़ के दौरान दो लाख के इनामी दुर्दांत अपराधी भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। भानु के खिलाफ विभिन्न जिलों में 40 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ प्रयागराज यूनिट के प्रभारी जेपी राय और हमराही गोली लगने से घायल हो गए।

अयोध्या जिले के अहमदपुर घाट तिराहे के पास महाराजगंज थाना क्षेत्र के पास रविवार देर रात एसटीएफ की मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार, कुख्यात अपराधी भानु प्रताप सिंह गोरखपुर जिले के बेलाघाट थाना क्षेत्र स्थित बिखनीपुर का निवासी था। उस पर करीब दो लाख का इनाम था। विभिन्न थानों में 40 से ज्यादा मुकदमे पंजीकृत हैं।

एसटीएफ इंस्पेक्टर जेपी राय ने बताया कि भानू के बारे में सूचना मिलने पर टीम के साथ घेरेबंदी की थी। इसी दौरान अपराधी ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। एसटीएफ की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से दो लाख का इनामी घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।