विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी की ग्रामीण महिलाएं अब वैश्विक बाजार में मचाएंगी धूम, 3000 उत्पाद ऑनलाइन उपलब्ध

Published: Tue, 15 Sep 2026 03:53 PM (IST)

उत्तर प्रदेश की ग्रामीण महिलाएं अब स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 3000 से अधिक उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. ग्रामीण महिलाएं 3000 से अधिक उत्पाद वैश्विक बाजार में लाएंगी।

  2. 543 'प्रेरणा सरस स्टोर' और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स का उपयोग।

  3. स्थानीय हुनर को पैकेजिंग, ब्रांडिंग और डिजिटल मार्केटिंग का समर्थन।

डिजिटल टीम, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की ग्रामीण महिलाएं अब गांव की चौखट से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उद्यमिता का परचम लहराने को तैयार हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के तहत राज्य के स्वयं सहायता समूहों (SHGs) द्वारा बनाए जा रहे 3,000 से अधिक उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए प्रदेश में 543 'प्रेरणा सरस स्टोर' की स्थापना के साथ-साथ ONDC, ई-सरस, प्रेरणा मार्ट, मीशो, अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे डिजिटल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उत्पाद उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
 
यह कदम ग्रामीण महिलाओं के स्थानीय हुनर को पैकेजिंग, ब्रांडिंग और डिजिटल मार्केटिंग की ताकत देकर 'लोकल से ग्लोबल' बनाने की दिशा में ऐतिहासिक बदलाव ला रहा है।

उत्पादन से आगे बढ़कर ब्रांडिंग और डिजिटल बाजार पर फोकस

ग्रामीण आजीविका मिशन के मिशन निदेशक अरुण कुमार के अनुसार, स्वयं सहायता समूहों को महज बचत और ऋण तक सीमित न रखकर उन्हें सफल उद्यमी बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। अब ग्रामीण महिलाओं को न सिर्फ बेहतर पैकेजिंग और ब्रांडिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, बल्कि बिजनौर स्थित 'राज्य एग्रीगेशन सेंटर' के जरिए ऑनलाइन विपणन की ठोस व्यवस्था भी शुरू कर दी गई है।
  • 543 प्रेरणा सरस स्टोर: जिला और ब्लॉक स्तर पर स्थापित ये स्टोर स्थानीय उत्पादों को एक व्यवस्थित और समर्पित बिक्री मंच दे रहे हैं।
  • डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से वैश्विक पहुंच: अमेजन, फ्लिपकार्ट और ONDC से जुड़ने के कारण दूर-दराज के क्षेत्रों और विदेशी बाजारों में बैठे ग्राहक भी यूपी की दीदियों द्वारा तैयार हस्तशिल्प, ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थ और स्थानीय उत्पाद ऑनलाइन ऑर्डर कर सकेंगे।

बाजार की मांग से जुड़ेगा लोकल हुनर, बढ़ेगी ब्रांड वैल्यू

बाजार और ई-कॉमर्स नेटवर्क से सीधे जुड़ाव के कारण ग्रामीण दीदियों को ग्राहकों की पसंद और मांग को समझने का मौका मिल रहा है। इससे उनके छोटे कुटीर उद्योग अब औपचारिक और पेशेवर उद्यमों का रूप ले रहे हैं। 
योगी सरकार का यह एकीकृत ऑनलाइन-ऑफलाइन मॉडल न केवल स्वयं सहायता समूहों की आय और बिक्री में कई गुना बढ़ोतरी करेगा, बल्कि उत्तर प्रदेश की ‘दीदियों’ के स्थानीय हुनर को अंतरराष्ट्रीय पहचान और मजबूत ब्रांड वैल्यू भी दिलाएगा।