Move to Jagran APP

दीपावली के बाद वापसी करने वालों को लिए यूपी परिवहन निगम ने किया पुख्ता इंतजाम, 250 अतिरिक्त बसें रिजर्व

दीपावली पर्व मनाने के बाद वापसी की भीड़ के लिए परिवहन निगम प्रशासन ने कमर कस ली है। सबसे ज्यादा दबाव दिल्ली जाने वाले यात्रियों का होगा। इसे देखते हुए परिवहन निगम प्रशासन ने 250 बसों को रिजर्व में कर लिया है।

By Vikas MishraEdited By: Published: Sat, 06 Nov 2021 02:15 PM (IST)Updated: Sat, 06 Nov 2021 02:58 PM (IST)
दीपावली के बाद वापसी करने वालों को लिए यूपी परिवहन निगम ने किया पुख्ता इंतजाम, 250 अतिरिक्त बसें रिजर्व
आलमबाग बस टर्मिनल और बरेली होकर जाने वाली दिल्ली की सेवाएं कैसरबाग बस स्टेशन से चलेंगी।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। दीपावली पर्व मनाने के बाद वापसी और छठ पूजा की भीड़ के लिए परिवहन निगम प्रशासन ने कमर कस ली है। सबसे ज्यादा दबाव दिल्ली जाने वाले यात्रियों का होगा। इसे देखते हुए परिवहन निगम प्रशासन ने 250 बसों को रिजर्व में कर लिया है। शहर के चारों बस अड्डों आलमबाग बस टर्मिनल, कमता, चारबाग और कैसरबाग से बसों का संचालन किया जाएगा। दिल्ली के लिए आलमबाग बस टर्मिनल और बरेली होकर जाने वाली दिल्ली की सेवाएं कैसरबाग बस स्टेशन से चलेंगी।

loksabha election banner

72 एसी बसों का होगा संचालनः क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि 72 एसी बसों का संचालन किया जाएगा। इनमें परिवहन निगम की एसी जनरथ, स्लीपर कोच, पिंक बस के अलावा निजी अनुबंधित स्कैनिया बसों का संचालन होगा। दिल्ली रूट पर आवश्यकतानुसार बसों को लगाया जाएगा।

प्लेटफार्म पर लगाई गईं रूटवार बसेंः परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि आलमबाग और कैसरबाग बस स्टेशन के प्लेटफार्म पर रूटवार बसें लगा दी गई हैं। दिल्ली की ओर जाने वाली यात्रियों की सर्वाधिक भीड़ इन्हीं बस स्टेशनों पर हाेगी। उम्मीद की जा रही है कि भैयादूज मनाने के बाद देर शाम से यात्रियों की वापसी शुरू हो जाएगी। रविवार को भारी भीड़ होने की संभावना है। इसके लिए अतिरिक्त बसों को लगाया गया है।

शहर में यात्रियों की राह आसान करने को ई-नगर बसेंः शहरी क्षेत्र में सफर के लिए इलेक्ट्रिक नगर बसों को भी लगाया गया है जो यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाएंगी। वहीं लखनऊ को मिलीं 60 एसी ई-बसें भी शुरू हो गई हैं। तय मार्गों पर इनका संचालन दुबग्गा से शुरू हो गया है। भैयादूज के चलते किसी भी तरह की दिक्कतें न होने पाएं इसे देखते हुए नगर बसों को शहर के रूटों पर लगा दिया गया है। यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से फिलहाल संख्या अभी कम है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.