अमेरिका में छाएंगे यूपी के प्रोफेसर डॉ. कमलेश दुबे, पढ़ाएंगे AI और फॉरेंसिक तकनीक
उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फारेंसिक साइंस (यूपीएसआईएफएस) के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कमलेश कुमार दुबे को 2026-27 के लिए अमेरिका के प्रतिष्ठित 'फुलब्राइट स्कालर-इन-रेजिडेंस' कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
डॉ. कमलेश दुबे को अमेरिका के फुलब्राइट स्कालर कार्यक्रम में निमंत्रण।
वे लिविंगस्टोन कॉलेज में एआई, फॉरेंसिक और डेटा एनालिटिक्स पढ़ाएंगे।
भारत-अमेरिका के बीच शोध सहयोग बढ़ने की संभावना है।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फारेंसिक साइंस (यूपीएसआईएफएस) के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कमलेश कुमार दुबे को वर्ष 2026-27 के लिए अमेरिका के प्रतिष्ठित ‘फुलब्राइट स्कालर-इन-रेजिडेंस’ कार्यक्रम के तहत आमंत्रित किया गया है।
वह नॉर्थ कैरोलिना के लिविंगस्टोन कॉलेज में मई 2027 तक दो अकादमिक सेमेस्टर के दौरान विद्यार्थियों के साथ शैक्षणिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।
वह अमेरिका में गणित के साथ प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स, डेटा माइनिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, क्रिप्टोग्राफी, क्वांटम क्रिप्टोग्राफी और ब्लाकचेन जैसे विषय पढ़ाएंगे।
यूपीएसआईएफएस के संस्थापक निदेशक डॉ. जीके गोस्वामी ने कहा कि इससे भारत-अमेरिका के बीच गणित, डेटा एनालिटिक्स और उभरती तकनीकों में शोध सहयोग की संभावनाएं बढ़ेंगी। डॉ. दुबे के 40 से अधिक शोध-पत्र, 10 पेटेंट और चार पुस्तकें प्रकाशित हैं। उनके निर्देशन में छह शोधार्थी पीएचडी पूरी कर चुके हैं।
