विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कर्मचारियों को मिलेगा LTC का लाभ, 118वीं बैठक में प्रस्ताव मंजूर

Published: Sun, 11 Oct 2026 01:57 AM (IST)

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कर्मचारियों को अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) का लाभ मिलेगा, जिसे 118वीं बैठक में मंजूरी दी गई है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कर्मचारियों को मिलेगा अवकाश यात्रा रियायत लाभ।

  2. 118वीं बोर्ड बैठक में एलटीसी प्रस्ताव को मिली स्वीकृति।

  3. आउटसोर्स सेवा निगम के प्रविधानों को अपनाने का भी निर्णय।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कर्मचारियों को अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) का लाभ मिलेगा। शनिवार को हुई बोर्ड की 118वीं बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के प्रविधानों को अपनाने का निर्णय भी लिया गया।
बोर्ड के अध्यक्ष डा. रविंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सेवारत कर्मचारियों व पेंशनरों को स्वास्थ्य सुविधाएं दिए जान पर भी चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें- मरीजों की जान बचाने वाली एंबुलेंस अनफिट, 772 के चालान; परिवहन विभाग की जांच में सामने आई नियमों की अनदेखी

इससे संबंधित प्रस्ताव बोर्ड की अगली बैठक में लाए जाने पर सहमति बनी। बैठक में सदस्य सचिव संजीव कुमार सिंह, विशेष सचिव पर्यावरण एवं वन नीरजा सक्सेना के साथ ही सदस्य उपस्थित थे।